मैट्रिक-इंटर परीक्षा समाप्त होने के साथ ही कॉपियों की जांच

रांची: राज्य में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा के साथ ही कॉपियों का मूल्यांकन प्रक्रिया भी शुरू करने की तैयारी है. मैट्रिक, इंटर के कुछ विषयों के उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन परीक्षा समाप्त होने से पहले शुरू हो जायेगा.

जनजातीय व क्षेत्रीय भाषा के अलावा कुछ ऐसे विषय, जिसमें शिक्षकों की कमी है उनकी जांच जल्द शुरू की जायेगी. इसके लिए उत्तरपुस्तिका का उठाव अगले सप्ताह से शुरू कर दिया जायेगा.

इसे भी देखे: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होगी खिताबी जंग

मैट्रिक, इंटर की परीक्षा छह फरवरी से शुरू हुई है, परीक्षा 26 फरवरी तक चलेगी. प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन 28 फरवरी से 11 मार्च तक होगा.

प्रायोगिक परीक्षा संबंधित स्कूल, कॉलेज के द्वारा ली जायेगी. प्रायोगिक परीक्षा से संबंधित सामग्री 24 से 27 फरवरी तक वितरित की जायेगी. मैट्रिक की प्रायोगिक परीक्षा के लिए परीक्षा सामग्री संबंधित जिला के जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय से व इंटर के परीक्षा सामग्री का वितरण झारखंड एकेडमिक काउंसिल कार्यालय से किया जायेगा.

इसे भी देखे: 63.98 लाख की ठगी में लखनऊ से दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

प्रायोगिक परीक्षा व आंतिरक मूल्यांकन का अंक 29 फरवरी से 12 मार्च तक अपलोड होगा. स्कूल, कॉलेजों को प्रायोगिक परीक्षा व आंतरिक मूल्यांकन के परीक्षार्थियों के अंक के लिस्ट की प्रति जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करने व एक प्रति अपने पास रखने को कहा गया है.

इधर, राज्य में मैट्रिक, इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई. मैट्रिक में कुरमाली, नागपुरी व पंचपरगनिया विषय की परीक्षा हुई. रांची में कुल 39 केंद्रों पर परीक्षा हुई.

परीक्षा में कुल 1602 परीक्षार्थी को शामिल होना था, 19 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. इंटरमीडिएट की परीक्षा 55 केंद्रों पर हुई. परीक्षा में कुल 17558 परीक्षार्थीं को शामिल होना था, 204 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए. जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिला में परीक्षा शांतिपूर्वक हुई.

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...