Crime : पटना में अपराध चरम पर, 2 दिन में 4 हत्या, अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों को भूना

दानापुर : पटना में अपराध चरम पर है। पिछले दो दिन में चार हत्या से राजधानी के लोग दहशत में आ गए हैं। अब खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक काली मंदिर के नजदीक गुरुवार की गुरुवार की रात अपराधियों ने प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों को भून डाला। आसपास के लोग इलाज के लिए पटना के एक निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे इलाका में सनसनी का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान प्रॉपर्टी डीलर भानू पासवान के रूप में हुई है, जो कि खगौल थाना क्षेत्र के नयन चक के निवासी बताए जा रहे हैं।

पटना में अपराध चरम पर

घटना की मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात अपनी कार से घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि घर के कुछ दूरी पर गाड़ी से उतरकर वह पैदल ही घर पहुंचने वाले थे। इसी क्रम में नयानचक काली मंदिर के नजदीक पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ चार गोलियां भाग दी। गोली भानू पासवान के सर में और शरीर में गोली लगते ही भानू पासवान वहीं गिर पड़े। इस बीच अपराधी वहां से फरार हो गए।

पटना में अपराध चरम पर

गोलीबारी की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। खगौल थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगारी जा रही है मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम जांच कर रही है फिलहाल सबको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...