Advertisment

ऑफिस में ही फंदे से झुलता मिला प्रॉपर्टी डीलर का शव

आत्महत्या व हत्या की तफ्तीश में जुटी पुलिस

नवादा : नवादा में फंदे से झूलता हुआ प्रॉपर्टी डीलर का शव मिला है। मृतक नवादा नगर थाना क्षेत्र के भदौनी बेलदारी स्थित ग्राम कामाचक निवासी बताया जा रहा रहा है। मृतक प्रॉपर्टी डीलर का नाम नगिना चौहान है। जिन्होंने हिसुआ-नवादा पथ के शोभिया फार्म स्थित प्रॉपर्टी डीलर ऑफिस में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह घटना आत्महत्या या हत्या है इसकी तफ्तीश में पुलिस जुट गई है। पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक का मोबाईल शाम से ही स्विच ऑफ आ रहा था। सुबह पता चला कि उसने पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस ने शव को रस्सी काटकर नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो-रोककर बुरा हाल है।

रिपोर्ट : अनिल शर्मा

Jharkhand Teacher Recruitment: 877 सहायक आचार्य की नियुक्ति अटकी, प्राइवेट यूनिवर्सिटी...

 झारखंड में 877 माध्यमिक सहायक आचार्य की नियुक्ति फिलहाल टल गयी है। शिक्षा विभाग प्राइवेट यूनिवर्सिटी से मिली डिग्रियों की सूक्ष्म जांच करेगा।Jharkhand Teacher...

JPSC JSSC Protest: CM आवास की सुरक्षा बढ़ी, कांके रोड पर...

JPSC JSSC परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ छात्रों के आंदोलन को देखते हुए रांची में CM आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। कांके...

Ranchi Traffic Challan: कार नंबर पर स्कूटी चलाने का खेल, बुजुर्ग...

 रांची के 69 वर्षीय केदार नाथ प्रसाद को कार के नंबर पर स्कूटी चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के कारण एक साल में चार बार...