बाइक और पिकअप की टक्कर, 2 की घटनास्थल पर मौत

खगड़िया : खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एनएच-31 सड़क मार्ग पर तेज गति से आ रही चारपहहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में जबरदस्त टक्कर मार दी। जहां मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवकों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह से जख्मी है। घटना एनएच-31 चुकती मां कत्यानी पैट्रोल पम्प के समीप का है।

बताया गया कि मृतक पश्चिमी ठाठा पंचायत के व्यख्तियारपुर गांव का रहने वाला है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि तीनों युवक अपने घर से मानसी बाजार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहा था, जहां तेज गति से आ रहे चारपहहिया वाहन ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल का परकरचा उड़ा ही उड़ा तीनों युवक को भी कुचल दिया। घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवक बुरी तरह से जख्मी होकर जीवन ओर मौत से अस्पताल में जुझ रहा है।

मृतक व्यख्तियारपुर गांव के मणिलाल तांती का 25 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार है। जबकि दुसरा मृतक सकलदेव तांती का 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। वहीं जख्मी युवक मदन तांती का 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार है। मानसी पुलिस ने मृतक को जहां पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेजा। वहीं जख्मी युवक का इलाज खगड़िया सदर अस्पताल में कराया गया जिसकी स्तिथि नाजुक बताई जा रही है। थानाध्यक्ष शुभम पांडेय ने बताया कि परिवार वालों की सूचना दे दिया गया है। इधर, घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। जबकि चारपहिया वाहन धक्का मार गाड़ी सहित फरार हो गया।

राजीव कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...