Advertisment

पुलिस वाहन की टक्कर में महिला की मौत, करीब दो दर्जन पुलिसकर्मी भी जख्मी….

पटना: बड़ी खबर बेगूसराय से है जहां एक पुलिस वाहन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो करीब दो दर्जन पुलिस जवान समेत बाइक सवार घायल हो गये। घटना बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंदपुर स्थित NH 31 की है जहां पुलिस वाहन और एक बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर में बाइक सवार खगड़िया के पसराहा निवासी बसंती देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे महिला के पति और एक बच्चा जख्मी हो गये। वहीं वाहन में सवार करीब 20 पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गये।

यह भी पढ़ें – CM नीतीश ने फिर बांटे नियुक्ति पत्र, शिक्षा विभाग में इन पदों पर…

घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई जिसके बाद स्थानीय लोग और स्थानीय थाना की पुलिस ने जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया। घटना के संबंध में मृतिका के पति ने बताया कि वे लोग अपने घर से बच्चे का इलाज करवाने के लिए बाइक से बेगूसराय जा रहे थे इसी दौरान एनएच 31 पर पुलिस वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद स्थानीय लोग और पुलिस ने सभी जख्मियों को अस्पताल पहुँचाया जहां सबका इलाज चल रहा है वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  CM ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में किया बालिका छात्रावास का उद्घाटन

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Gumla Fake GK Drawing Competition: नगर परिषद के नाम पर GK-Drawing...

Gumla Fake GK Drawing Competition: गुमला नगर परिषद के नाम पर कथित तौर पर आयोजित "GK/ड्राइंग ओलंपियाड प्रतियोगिता-2026" को लेकर विवाद खड़ा हो गया...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: सरकारी भुगतान में फर्जीवाड़ा रोकने की...

Jharkhand IFMS Bank PAN Verification: राज्य के खजाने से धोखाधड़ी करके पैसे निकालने से रोकने के लिए, झारखंड के वित्त विभाग ने 'इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल...

JPSC JSSC Student Protest: छात्र आंदोलन के बीच सरकार का बड़ा...

JPSC JSSC Student Protest: झारखंड में JPSC और JSSC के खिलाफ चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों के बीच, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने...