ट्रेन के दरवाजे पर भीड़ लगा चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, 3 गिरफ्तार

खगौल : आरपीएफ ने ट्रेन में ट्रेन में चढ़ने और उत्तरने के दौरान दरवाजे पर भीड़भाड़ कर चोरी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया। गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पकड़े गए सभी बदमाश दिल्ली के रहने वाले बताए जाते हैं और पटना में होटल में रहकर विभिन्न ट्रेनों में घटना को अंजाम देते थे। तीनों के पास से चेन व सुटकेस खोलने के औजार बरामद किया गया। रेलवे सुरक्षा बल उप निरीक्षक नेहा गुप्ता ने एक मामला दर्ज किया है। तीन फरवरी को खगौल के दल्लुचक निवासी विष्णु प्रभाकर की पत्नी बिहटा से दानापुर श्रमजीवी एक्सप्रेस आ रही थी। तभी ट्रेन में सूटकेस से आठ लाख की जेवरात चोरी कर लिया था।

इस संबंध में जीआरपी थाने में केस दर्ज किया गया था। बताए गए हुलिया के आधार पर बिहटा में सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो चार-पांच संदिग्ध नजर आए। उन संदिग्धों के फोटो व वीडियो के आधार पर उनकी धर-पकड़ को लेकर टीम गठित की गयी थी। शुक्रवार को दानापुर स्टेशन पर श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) में उक्त टीम द्वारा निगरानी के दौरान तीन व्यक्तियों को एसी कोच में चढ़ रही महिलाओं के आसपास भीड़ बनाकर पर्स टटोलते हुए पकड़ लिया गया।

बता दें कि पकड़े गए आरोपितों में राकेश कुमार, अशोक कुमार व अनिल कुमार सभी दिल्ली के रहने वाले हैं। पूछताछ में बताया कि मीठापुर बस स्टैंड के पास एक होटल में ठहरे हैं। एक इलाके में 10-15 दिन रहते हैं। फिर इलाके को बदल देते हैं। आरपीएफ प्रभारी वेंकटेश कुमार ने बताया कि सभी होटल में 29 जनवरी से ठहरे हुए थे और ट्रैक्टर खरीदने बेचने का काम करने की बात कहे थे। पूछताछ के बाद सभी को जीआरपी थाना के हवाले कर दिया गया।

रजत कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...