रांची में बंद घरों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा। गिरोह के सरगना समेत तीन गिरफ्तार, चोरी के गहने खरीदकर गलाने वाला ज्वेलर्स संचालक भी पकड़ा गया।
Ranchi Crime News रांची: राजधानी रांची में बंद घरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का नामकुम पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान चोरी के जेवर खरीदकर उन्हें गलाने वाले ज्वेलर्स संचालक की भी गिरफ्तारी की गई है।
ग्रामीण एसपी गौरव ने बताया कि यह मामला केवल चोरी तक सीमित नहीं है, बल्कि चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
Ranchi Crime News:महारानी ज्वेलर्स में खपाए जाते थे चोरी के गहने
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषणों को लोवाडीह स्थित महारानी ज्वेलर्स में कम कीमत पर बेचता था।
गिरफ्तार आरोपी शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल ने पूछताछ में स्वीकार किया कि चोरी के गहने इसी दुकान में बेचे जाते थे। पुलिस के अनुसार दुकान संचालक कृष्णा कुमार इन आभूषणों को खरीदकर गलाता था और बाद में उनसे नए गहने तैयार कर बाजार में बेचता था।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग 212 ग्राम सोना और 18 किलोग्राम चांदी बरामद की है।
Key Highlights
नामकुम पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह का किया खुलासा।
गिरोह के सरगना शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल समेत तीन गिरफ्तार।
चोरी के गहने खरीदकर गलाने वाला ज्वेलर्स संचालक भी पकड़ा गया।
छापेमारी में 212 ग्राम सोना और 18 किलो चांदी बरामद।
आरोपी के खिलाफ पहले से 15 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज।
Ranchi Crime News:बंद घरों की रेकी कर करता था चोरी
जांच में सामने आया है कि शेख अफरोज अपने 6 से 7 सहयोगियों के साथ पहले ऐसे घरों की पहचान करता था, जहां परिवार बाहर गया हो या मकान लंबे समय से बंद हो। इसके बाद रात के समय ताला तोड़कर नकदी, जेवर और अन्य कीमती सामान की चोरी की जाती थी।
पुलिस का कहना है कि गिरोह ने केवल नामकुम ही नहीं, बल्कि सदर और लोअर बाजार थाना क्षेत्रों में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया है।
Ranchi Crime News:15 लाख की चोरी के मामले से खुला राज
मामला नामकुम थाना क्षेत्र के केतारी बगान का है। यहां 27 मई को दीपक कुमार के बंद घर का ताला तोड़कर करीब 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, महंगी घड़ी और 30 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए गए थे।
इसी मामले की जांच के दौरान पुलिस गिरोह तक पहुंची और पूरे नेटवर्क का खुलासा हुआ।
Ranchi Crime News:आरोपी पर 15 से अधिक मामले दर्ज
पुलिस के अनुसार शेख अफरोज उर्फ पुटीलाल का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ रांची के विभिन्न थानों में चोरी, लूट, गृहभेदन और आर्म्स एक्ट से जुड़े 15 से अधिक मामले दर्ज हैं।
Highlights


















