Advertisment

समरसेबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा, हत्या व लूट के घटनाओं में शामिल 4 अपराधी गिरफ्तार

गया : बिहार के गया में पुलिस की टीम ने तीन मामलों में चार अपराधियों की गिरफ्तारी की है। पुलिस ने समरसेबल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। वहीं, हत्या और लूट के मामलों में भी दो अपराधियों की गिरफ्तारी की है।

समरसेबल की चोरी करने वाले गिरोह के अपराधी गिरफ्तार

गया पुलिस ने समरसेबल चोरी करने वाले गिरोह के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गया जिले के गुरुवा थाना क्षेत्र में मंदीप यादव के द्वारा समरसेबल चोरी की घटना की शिकायत थाने में की गई थी। इस मामले को लेकर पुलिस छानबीन में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस में अग्रतर कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों की गिरफ्तारी की है, जिसमें मनीष कुमार और प्रविंदर कुमार दोनों पिरमा थाना सलैया जिला औरंगाबाद निवासी शामिल है। दोनों को गुरुआ थाना के नौवडीह गांव से गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के समरसेबल को भी बरामद किया गया है, जो कि झाड़ियों में छुपा कर रखा गया था।

हत्या के मामले का हुआ खुलासा

वहीं, पुलिस की टीम ने कोच थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का खुलासा कर लिया है। इस संबंध में सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि बीते 31 अगस्त की रात्रि को कोच थाना क्षेत्र में चंदेश्वर पासवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर एसएसपी आशीष भारती के द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम के द्वारा सीसीटीवी अवलोकन और तकनीकी जांच कर धर्मेंद्र कुमार औरंगाबाद जिला के गोथु थाना अंतर्गत गुलजार बिगहा विरूआ निवासी को गिरफ्तार किया गया। धर्मेंद्र कुमार ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकारी है।

उसने बताया कि उसके द्वारा चंदेश्वर पासवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उसके भाई दीपक कुमार की हत्या हो गई थी। उसे शक था कि दीपक की हत्या चंदेश्वर पासवान ने ही की है। इसी को लेकर उसने उसकी हत्या गोली मारकर कर दी। सिटी एसपी ने बताया कि इस तरह इस मामले का खुलासा कर लिया गया है।

बंधन बैंक के कमी से लूट के मामले में एक गिरफ्तार

वहीं, तीसरे मामले में बंधन बैंक के कर्मी से लूट का खुलासा कर लिया गया है। सिटी एसपी हिमांशु ने बताया कि बंधन बैंक के कर्मी से 32 हजार कैश लूट की घटना हुई थी। बायोमेट्रिक मशीन भी छीन लिए गए थे। इस मामले में रोशन कुमार की गिरफ्तारी हुई है। यह औरंगाबाद जिले का रहने वाला है। इसके खिलाफ पूर्व में अपराधिक इतिहास पाए गए हैं। मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: देवघर के IPS नीरज कुमार...

IPS Neeraj Kumar Singh CM Medal: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पश्चिम बंगाल सरकार ने पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ...

JSSC CGL Jobs 2026: JSSC CGL परीक्षा रद्द हुई तो 2,000...

JSSC CGL Jobs 2026: झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के बीच, JSSC CGL परीक्षा के ज़रिए सरकारी नौकरी पाने वाले कर्मचारियों में चिंता...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: JSSC CGL रद्द, अब TDPL की...

JSSC CGL Exam Cancelled 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में भर्ती परीक्षाओं को लेकर...