लक्की ड्रॉ का प्रलोभन देकर साइबर अपराधी करते थे ठगी, 6 अपराधी गिरफ्तार

नवादा : जिले में साइबर अपराध काफी फल-फूल रहा है। नवादा पूरी तरह जामताड़ा बन गया है। जहां से अब तक सैकड़ों स्थानीय एवं अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसी कड़ी में नवादा पुलिस ने जिले के वारिसलीगंज थानाक्षेत्र सिमरीडीह एवं बेलधा ग्राम में छापेमारी करते हुए पुलिस ने छह साइबर अपराधियों को फ्रॉड करते धर दबोचा है। गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से कई एंड्रॉएड मोबाइल, सीम, कीपैड मोबाइल और कस्टमर डाटा आदि जब्त किया गया है।

वारिसलीगंज थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर पकरीबरावां डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि यह छापेमारी नवादा पुलिस अधीक्षक अंबरीश राहुल के निर्देश पर थानाध्यक्ष वारिसलीगंज के द्वारा टीम गठित कर किया गया। जिसमें पुलिस पदाधिकारी तथा बल एवं वज्रा टीम के पुलिस पदाधिकारी और चौकीदार को शामिल किया गया।

इन साइबर अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान डीएसपी महेश चौधरी ने बताया कि इन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें वारिसलीगंज थानाक्षेत्र के संगतपर मुहल्ला निवासी उमेश कुमार (30 वर्ष), मोहित कुमार (23 वर्ष), रविकांत कुमार (22 वर्ष), वारिसलीगंज के शैलेश कुमार (20 वर्ष), ऋषि कुमार (22 वर्ष) और बेलधा ग्राम के मुरारी कुमार (29 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

इन सामानों की हुई बरामदगी

पुलिस द्वारा छापेमारी के दौरान गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से सात एंड्रॉएड मोबाइल फोन, एक कीपैड मोबाइल, मोबाइल डाटा रजिस्टर जिसमें नाम, पता और मोबाइल नंबर अंकित रहता है। उन्हीं मोबाइल नंबरों पर गिरफ्तार साइबर अपराधियों द्वारा फोन कर लक्की ड्रॉ का प्रलोभन देकर ठगी के काम करते थे।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...