ऐसा होगा इटखोरी महोत्सव, देखते ही आंखे खुली की खुली रह जाएगी

चतरा: चतरा के मशहूर राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन इटखोरी पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के क्रम में विभिन्न विभागों को महोत्सव को सफल बनाने हेतु दिये गए निर्देश का कार्य प्रगति का जानकारी लिया।

समय पर कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश

इसके साथ ही मंदिर परिसर, कार्यक्रम स्थल समेत अन्य सभी स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को समय पर कार्य को पूर्ण करा लेने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने बताया कि 19, 20 एवं 21 फरवरी को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से महोत्सव का आयोजन किया जायेगा।

इटखोरी महोत्सव 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-और नहाते-नहाते गहरे पानी में डूबने लगा मासूम, 24 घंटे बाद…. 

उन्होने कहा कि राज्य के माननीय मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी तैयारी पूरी तरह पूर्ण कर लिया जाये। राज्य स्तरीय महोत्सव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों को आवश्यक रूप से तैयारियों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

19 फरवरी को मुकुन्द नायक देगें प्रस्तुती

19 फरवरी 2024 को श्विपिन मिश्रा एवं ग्रुप, कस्तुरबा गाँधी बालिका विद्यालय इटखोरी, मुकुन्द नायक एवं ग्रुप, सत्या ठाकुर एवं ग्रुप, मैथिली ठाकुर एवं ग्रुप, रोहित आर.के एवं ग्रुप का कार्यक्रम होगा।

ये भी पढ़ें-क्या नल जल योजना से खुलेगा धांधली का राज ?….

20 फरवरी 2024 को सुशील महतो एवं लखीराम नायक ग्रुप, शालीनी दुबे एवं ग्रुप, साक्षी प्रिया दुबे एवं समूह, रजत आनन्द एवं ग्रुप, किस्सु राहुल एवं ग्रुप, बिनोद राठौर एवं ग्रुप का कार्यक्रम होगा।

सिमरन साह एवं ग्रुप देगें प्रस्तुति

21 फरवरी 2024 को बीएसएफ हजारीबाग, मृणालिनी अखौरी, प्रकाश कुमार एवं ग्रुप, सिमरन साह एवं ग्रुप, पूजा चटर्जी एवं ग्रुप, शब्बीर कुमार एवं ग्रुप, राजकीय इटखोरी महोत्सव 2024 का समापन भाषण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इन कलाकारों के अलावे और जाने माने कलाकार भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते है।

ये भी पढ़ें-Promise Day पर क्या होता है खास, जानिए….

निरीक्षण के क्रम में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्त्ता पवन कुमार मण्डल, अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव, जिला परिवहन पदाधिकारी इंद्र कुमार, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार राय समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...