इटखोरी महोत्सव आज, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

CHATRA: चतरा जिले के इटखोरी महोत्सव का आगाज आज से होगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इसका उद्घाटन करेंगे. मां भद्रकाली मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारी पूरी हो चुकी है. कार्यक्रम स्थल पर भव्य और आकर्षक मंच बनाया गया है. मंच को सनातन, बौद्ध और जैन धर्म का प्रारूप दिया गया है. कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए चुस्त-दुरुस्त बैरिकेटिंग कार्य किया गया है.

itkhori 2 22Scope News

मुख्यमंत्री माता की पूजा के बाद मंदिर परिसर में करेंगे पौधरोपण

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंदिर में माता की पूजा- अर्चना के बाद मंदिर परिसर में पौधरोपण करेंगे. इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि के तौर पर राज्य के पर्यटन मंत्री हफीजुल अंसारी, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता और स्थानीय विधायक किशुन कुमार दास उपस्थित रहेंगे.

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन

itkhori 3 22Scope News


उद्घाटन समारोह के बाद यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. आज शाम विपिन मिश्रा द्वारा स्रोत गायन, शंखनाद और डमरू वादन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत होगी. कार्यक्रम में इटखोरी कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा की टीम गणपति वंदना और महिषासुर मर्दिनी पर आधारित नृत्य नाटिका प्रस्तुत करेंगी. मुकुंद नायक ग्रुप भी कार्यक्रम की प्रस्तुति देगी.


इटखोरी महोत्सव में जम्मू की गजल गायिका होंगी आकर्षण का केंद्र


जम्मू की ग़ज़ल गायिका राधिका चोपड़ा भी इस मौके पर गायन प्रस्तुत करेंगी. इनकी गाई गजलों में फैज अहमद फैज की तुम आए हो ना, सबा ए इंतजार गुजरी है का नाम आता है.।भोजपुरी गायक सत्या ठाकुर और पूजा चटर्जी भी फिल्मों पर आधारित बेहतरीन गानों की प्रस्तुति देंगी.

इसे भी पढ़ें

कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर का आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे उद्घाटन

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Bihar Cabinet Decisions 2026: बिहार में पहली बार ई-कैबिनेट से हुई...

Bihar Cabinet Decisions 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य सरकार ने तीन जिलों में नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित...

Pakur Vehicle Checking Campaign: स्थापना दिवस पर पाकुड़ में चला विशेष...

Pakur Vehicle Checking Campaign, पाकुड़: झारखंड राज्य स्थापना दिवस 2026 के उपलक्ष्य में जिला परिवहन कार्यालय की ओर से पाकुड़ शहर में सघन वाहन...

Ve Din Ve Log Book Launch: पिता के संघर्ष से लेकर...

Ve Din Ve Log Book Launch, पटना: ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को रांची के कांके...