India vs England Test Match: भारत को झटका, तीसरे टेस्ट मैच से केएल राहुल बाहर

India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसमें दो मैच खेला जा चुका है। दोनों टीम एक-एक मैच जीती है। वहीं तीसरे मैच से पहले भारत को झटका लगा है। केएल राहुल इस मैच से बाहर हो गये हैं।

बता दें कि दो दिनों पहले भारत ने अपने बचे हुए मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया था। इसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली थी, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को शामिल किया गया था। हालांकि उस दौरान ही स्पष्ट किया गया था कि फिट रहने पर ही दोनों खिलाड़ी खेल पाएंगे।
आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल है।

India vs England Test Match

बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड एक-एक मैच जीत चुका है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला मुकाबला 28 रन से जीता था, जबकि विशाखापट्‌टनम में दूसरा मुकाबला भारत ने 106 रन से जीता। अब दोनों के बीच 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Jamshedpur AJSU Protest: रोजगार-शिक्षा के मुद्दे पर आजसू का प्रदर्शन, सरकार...

Jamshedpur AJSU Protest: छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज तथा उनकी आवाज दबाने के आरोप के विरोध में आजसू पार्टी छात्र मोर्चा ने बुधवार को...

Tej Pratap Yadav Death Threat: तेजप्रताप यादव को जान से मारने...

Tej Pratap Yadav Death Threat: जनशक्ति जनता दल से जुड़े नेता तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने...

Jamshedpur Dengue News: गालूडीह में डेंगू की दस्तक! 41 घरों की...

Jamshedpur Dengue News: पूर्वी सिंहभूम जिले के गालूडीह में डेंगू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सिविल सर्जन...