India vs England Test Match: आखिरी तीन मैचों के लिए टीम इंडिया का ऐलान, विराट और श्रेयस बाहर

India vs England Test Match: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज चल रही है। इसमें दो मैच खेला जा चुका है। दोनों टीम एक-एक मैच जीती है। वहीं तीसरे टेस्ट मैच से पहले भारत ने अपने बचे हुए मैचों के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें विराट कोहली और श्रेयस अय्यर को जगह नहीं मिली है, जबकि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल को शामिल किया गया है।

बता दें कि रवींद्र जडेजा और केएल राहुल चोट की वजह से इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर हो गये थे। तीसरे टेस्ट मैचों में दोनों की 17 सदस्यीय टीम में वापसी हुई है। हालांकि वे फिट रहेंगे तभी मैच खेल पाएंगे। वहीं विराट कोहली ने निजी कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों से छुट्टी ली थी। अब वे आखिरी के तीन टेस्ट मैच भी नहीं खेलेंगे। साथ ही श्रेयस अय्यर भी टीम से बाहर है।

आखिरी 3 टेस्ट के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, रजत पाटीदार, सरफराज खान, केएस भरत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार और आकाश दीप शामिल है।

बता दें कि 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत और इंग्लैंड एक-एक मैच जीत चुका है। इंग्लैंड ने हैदराबाद में पहला मुकाबला 28 रन से जीता था, जबकि विशाखापट्‌टनम में दूसरा मुकाबला भारत ने 106 रन से जीता। अब दोनों के बीच 15 फरवरी से तीसरा टेस्ट राजकोट में खेला जाएगा। चौथा टेस्ट मैच 23 फरवरी से रांची में और पांचवां 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा।

Jharkhand Weather Update: दुर्गापूजा में साफ रहेगा मौसम, रांची में 17...

 झारखंड में दुर्गापूजा के दौरान मौसम साफ रहने का अनुमान है। 19 से 24 अक्टूबर तक सुबह कोहरा रहेगा। रांची में न्यूनतम तापमान 17...

Bettiah Police News: बेतिया पुलिस ने बुजुर्गों को कराए मां दुर्गा...

Bettiah Police News: दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बेतिया पुलिस ने सामाजिक सेवा और मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल पेश की। वरीय पुलिस अधीक्षक...

Jamui Shooting Death Case: जमुई में प्रेमिका के सामने युवक ने...

Jamui Shooting Death Case: बिहार के जमुई शहर के कृष्णपट्टी मोहल्ले के वार्ड नंबर 12 में रविवार दोपहर एक युवक की गोली लगने से...