नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण अभी कुछ दिन पहले अपनी पार्टी छोड़कर कल यानी 13 फरवरी को भाजपा में शामिल हुए थे। उन्हें पार्टी ने महाराष्ट्र से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को गुजरात और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को उड़ीसा से कैंडिडेट बनाया है। पार्टी ने तीनों के नामों का ऐलान कर दिया है।


