Breaking-गुपचुप खाते कुंए में गिरा बच्चा, मौत

Dhanbad-धनबाद सदर थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आई है। दरअसल सरस्वती पूजा मेले में अपने माता-पिता के साथ घूमने आए एक सात वर्षीय बच्चे की कुआँ में डूबने से मौत हो गई।

ये भी पढ़ें-बुके लेकर घुसे और 6 लाख की कर ली लूट 

यह घटना वॉच एंड वॉच कॉलोनी की बताई जा रही है। मृतक की पहचान मनईटांड के रहनेवाले महावीर के पुत्र युग के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर व्याप्त है।

पूजा पंडाल का दर्शन करने परिवार के साथ निकला था बच्चा

बताया जा रहा है कि सात वर्षीय बालक युग को लेकर उनके माता-पिता झारखण्ड मैदान व वॉच एंड वॉच कॉलोनी में पूजा पंडाल में माता का दर्शन करने व मेला घूमने आए थे। वॉच एंड वॉच कॉलोनी में गुपचुप की दुकान पर गए थे। तभी उनका बच्चा किसी तरह से कुएं के पास जा पहुंचा।

कुंए में गिरा बच्चा 22Scope News

ये भी पढ़ें-खिड़की दरवाजे भी उखाड़ ले गए चोर !

देखते ही देखते बच्चा कुएं में जा गिरा। बच्चे के गिरने की आवाज सुनकर उसका पिता ने भी कुएं में छलांग लगा दी। इतने में आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। सभी बच्चा और उसके पिता को कुएं से बाहर निकालने में जुट गए। किसी तरह काफी मशक्क़त के बाद दोनों को कुएं से बाहर निकाल लिया गया।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

इसके बाद परिजन बच्चे को लेकर नजदीक के अस्पताल में लेकर गए जहां चिकित्स्कों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मृत्यु की बात सुन बच्चे के माता-पिता फूटफुटकर रोने लगे।

ये भी पढ़ें-तेज बारिश और ओलावृष्टि ने मचाई तबाही….

मासूम बच्चे की मृत्यु को लेकर सभी की आंखें नम पड़ गई। ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के दिन अज्ञानता वश एक घर का चिराग बुझ गया।

आकाश अंबानी ने पेश किया Jio का AI रोडमैप, कॉलिंग से...

Jio AI Roadmap (मुंबई): रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की 49वीं सालाना आम बैठक (AGM) में, जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी ने कंपनी के महत्वाकांक्षी AI (आर्टिफिशियल...

Jio IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO जल्द, 27 करोड़ शेयरों तक...

Jio IPO: देश के सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित IPO में से एक, Jio Platforms की पब्लिक लिस्टिंग की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो...

Dhanbad Railway Job Scam: DRM कार्यालय का कर्मचारी बनकर युवाओं से...

Dhanbad Railway Job Scam: झारखंड के धनबाद ज़िले में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है।...