युवक की मिली लाश, दहाड़ मारकर रो रही हैं महिलाएं

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना क्षेत्र के दाऊद विधा मोहल्ले में बुधवार की देर रात्रि में एक युवक की लाश बरामद होने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अगमकुआं थाना को सूचना दिया। घटनास्थल पर प्रशासन पहुंचकर युवक की लाश जब निकला तो स्थानीय सागर कुमार नामक युवक की बतायी गई। वहीं रात्रि में पोस्टमार्टम के लिए प्रशासन ने लाश को भेज दिया।

बता दें कि पोस्टमार्टम से जब युवक की लाश उसके घर दाऊद विधा पहुंचा तो वहां के रहने वाले स्थानीय लोग और महिलाएं दहाड़ मारकर रो पड़े। सभी ने यही कहा कि हत्या किया गया है। जांच होने के बाद ही पता चलेगा कि युवक की हत्या की गई है या और कोई और कारण है। मौके पर खोजी कुत्ता को भी बुलाया गया था लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई। स्थानीय थाना अगमकुआं के अधिकारीगण भी इस मामले की तहकीकात में जाने की कोशिश कर रहे हैं। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा की हत्या हुई तो कैसे हुई। क्योंकि अभी क्षेत्र में काफी तनाव है लोग गमगीन है।

वहीं पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को भी ले जाया गया है। जबकि स्थानीय लोगों ने बताया कि घर के बगल के छोटे-मोटे नाले में सागर की लाश बरामद किया गया है। उसमें कोई डूबकर मर ही नहीं सकता है। वहीं अपने बगलगीर गोटिया पर ही आरोप लगाया गया है। प्रशासन बगलगीर को पूछताछ के लिए थाने ले गई है। लेकिन परिवार में कोहराम मचा है। स्थानीय लोग भी इस घटना को सुनकर दंग रह गए हैं। पूरे परिवार और स्थानीय लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

उमेश चौबे की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: कैलाश हॉस्पिटल धनबाद में अब मिलेगी...

Apollo Super Speciality OPD Dhanbad: धनबाद और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई सुविधा उपलब्ध होने जा...

 Flood Fighting: बिहार में अब तक का सबसे अधिक गंगा जलस्तर,...

Flood Fighting पटना: बिहार में गंगा नदी के जलस्तर में इस साल रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बावजूद बाढ़ की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। जल...