गंगा किनारे से मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. यहां पुलिस की कार्रवाई के बावजूद भी अपराधी घटना को अंजाम देने में नहीं हिचकते हैं. अपराधियों को प्रशासन का डर ही नहीं है. ताजा मामला अगमकुआं थाना क्षेत्र का है. यहां रविवार को बड़ी पहाड़ी स्थित गंगा प्रदूषण के पास से एक युवक का शव मिला है. आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या गोली मारकर की गई है.

बताया जाता है कि जब स्थानीय लोगों ने गंगा प्रदूषण के पास से युवक का शव पड़ा हुआ देखा तो इसकी सूचना अगमकुआं थाना को दी गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई है और शव को यहां लाकर ठिकाने लगा दिया है. युवक की हत्या गोली मारकर की गई है. युवक को गोली सिर में मारी गई है. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पास्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

रिपोर्ट : उमेश चौबे

गंगोत्री वाटर सप्लाई प्लांट के मालिक का खेत में पड़ा मिला शव, परिजनों ने जतायी हत्या की आशंका

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...