नवादा : नवादा में आज मोदी सरकार एवं जन विरोधी नीतियों के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल किया गया। किसान मोर्चा के बैनर तले आज देशव्यापी हड़ताल का कार्यक्रम किया गया। किसान मजदूर संघ ने नवादा स्टेशन से प्रदर्शन करते हुए नवादा प्रजातंत्र चौक पर आकर भाजपा हटाओ मोदी भगाओ के नारा लगा रहे थे। किसान मजदूर संघ का कहना है कि सरकार तीन काले कानून को वापस ले। हीट एंड रन कानून को वापस लें। ड्राइवरों के खिलाफ कानून बनाया गया है उसे अविलंब वापस लें। किसान मजदूर संघ ने प्रजातंत्र चौक पर प्रदर्शन किया और नुकड़ नाटक कर भारत सरकार के खिलाफ विरोध जताया।
अनिल शर्मा की रिपोर्ट







