भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक और संकल्प सभा का 19-20 सितंबर को होगा आयोजन, किसान और मजदूरों की समस्या पर होगी चर्चा

कोडरमाः किसान और मजदूरों की समस्याओं को लेकर 19 और 20 सितंबर को अखिल भारतीय किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक और संकल्प सभा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे देश से 119 प्रतिनिधि शामिल होंगे. बैठक में किसान और मजदूर के समस्याओं को लेकर आवाज बुलंद की जाएगी. साथ ही सरकार के खिलाफ कई प्रस्ताव भी पारित किए जाएंगे। किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक और संकल्प सभा को लेकर कोडरमा के झुमरी तिलैया में आज किसान महासभा और भाकपा माले के नेताओं की एक अहम बैठक हुई।

किसान और मजदूरों की समस्या पर होगी चर्चा

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौजूद थे, जिनकी अगवाई में कार्यक्रम की तैयारी और आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। राजकुमार यादव ने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी देश के किसान पूरी तरह से मानसून पर निर्भर है। इसके अलावा मजदूरों की समस्याएं और पलायन की स्थिति भी दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर 19 और 20 सितंबर को किसान महासभा के राष्ट्रीय परिषद की बैठक और संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में जिसमें भाकपा माले और किसान महासभा के राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के अलावा विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

रिपोर्टः अमित कुमार

Jamtara Sahana Talab: जामताड़ा के सहाना तालाब में क्या हुआ गड़बड़?...

Jamtara Sahana Talab: नगर पंचायत के वार्ड संख्या 11 स्थित सहाना तालाब के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण कार्य में कथित अनियमितता की शिकायत के बाद...

Jio AI Glass: न मोबाइल निकालने की टेंशन, न QR स्कैन...

Jio AI Glass: डिजिटल तकनीक की दुनिया में स्मार्ट वियरेबल डिवाइस का इस्तेमाल बढ़ाने की दिशा में जियो ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में...

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...