अब बिनोद खोलेगा हेमंत का राज……

रांची: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के करीबी बिनोद सिंह का मोबाइल और कंप्यूटर लगातार राज उगल रहा है। इससे सरकारी की पूरी व्यवस्था की कलई खुल गई है।

बिनोद और हेमंत के बीच हुए वॉट्सएप चैट में इतने सबूत हैं कि जमीन घोटाले से निकलकर ईडी की जांच का दायरा अफसरों के ट्रांसफर-पोस्टिंग के साथ ही भवन निर्माण विभाग और नगर निगम सहित अन्य विभागों के टेंडर मैनेज करने तक पहुंच गया है।

बिनोद ने पूछताछ में बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन पर बैंक्वेट हॉल बनाने, उसका नक्शा बनाने और अफसरों की पोस्टिंग के लिए पैरवी करने की बात भी स्वीकार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक बिनोद सिंह अब ईडी के सरकारी गवाह बनेंगे।
उधर, जांच एजेंसी ने बिनोद के रोस्पा टावर स्थित ग्रिड्स कंसल्टेंट द्वारा विभिन्न विभागों में किए गए काम की भी जांच शुरू कर दी है। बिनोद के करीबियों से पूछताछ की जा रही है। शुक्रवार को बिनोद के कार्यालय के एक कर्मचारी से पूछताछ की। उससे ग्रिड्स कंसल्टेंट कार्यालय में छापेमारी के दौरान मिले कागजात व इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले साक्ष्य के संबंध में सवाल पूछे गए।

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बड़गाई अंचल के तत्कालीन राजस्व उपनिरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद और बिनोद से पूछताछ में मिले तथ्यों के आधार पर जांच एजेंसी ने झामुमो नेता व जमीन कारोबारी रमेश गोप के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

इस दौरान कई कागजात जब्त किए गए थे। जांच एजेंसी अब गोप द्वारा पिछले कुछ वर्षों के दौरान की गई जमीन की खरीद- बिक्री से संबंधित डेटा जुटा रहा है।

जमीन चिह्नित होने के बाद उसके रेकर्ड की जांच की जाएगी। ईडी जल्दी ही रमेश गोप को पूछताछ के लिए बुलाएगा। बड़गाई अंचल की 8.46 एकड़ जमीन के फर्जी कागजात बनाने और पंजी-टू में गड़बड़ी करने के मामले में ईडी रिमांड पर लिए गए बड़गांई अंचल के निलंबित राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इसके बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा। ईडी ने कोर्ट की अनुमति से 6 फरवरी को भानु को रिमांड पर लिया था। इसके बाद से उससे लगातार पूछताछ की जा रही थी। इस दौरान हेमंत सोरेन को भी रिमांड पर लिया गया था। दोनों को आमने-सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई है।

पूछताछ के बाद ईडी के अधिकारी भानु को लेकर उस जमीन पर भी गए, जिस मामले में हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भानु ने ईडी अधिकारियों को रांची के तत्कालीन डीसी छवि रंजन, अंचल सीओ सहित वरीय अधिकारियों से मिले सभी निर्देशों, जमीन की मापी का ब्योरा सहित अन्य जानकारी दी। भानु से मिले इनपुट के आधार पर ही पिछले दिन ईडी ने जमीन कारोबारी रमेश गोप, हिलेरियस कच्छप के यहां छापेमारी की थी।

Saffrn

Trending News

बढ़ती गर्मी में बदला आंगनबाड़ी का समय, सुबह 7:30 बजे से...

पटना : राज्य भर में तेजी से बढ़ रही गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन समय में बदलाव...

अवैध गिट्टी बालू का कारोबार, नाबालिग से लोडिंग, माफिया गिरोह का...

शेखपुरा : बिहार में बाल मजदूरी से मुक्त का दावा करने वाले सरकार और अधिकारियों का दावा खोखला साबित हो रहा है। सरकार जागरूकता...

महिला-पुरुष दंगल प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल के पहलवानों...

मुजफ्फरपुर : बिहार के प्रसिद्ध सोनपुर मेला की तर्ज पर मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत गरहा में श्री अर्जुन बाबू पशु मेला एवं...

Road पर लिखा गया धमकी भरा संदेश, काम रोकने की दी...

Jharkhand: केंद्र की मोदी सरकार एक ओर नक्सल मुक्त भारत का दावा कर रही है वहीं दूसरी ओर झारखंड में आए दिन नक्सलियों का...

मोतिहारी जहरीली शराब : अबतक 4 की मौत, 6 लोगों की...

मोतिहारी : इस वक्त की बड़ी खबर मोतिहारी जिले से सामने आई है जहां जहरीली शराब के सेवन से अबतक चार लोगों की मौत...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img