BBMKU में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने बिनोद बाबू की प्रतिमा का किया अनावरण

धनबाद. बिनोद बिहारी महतो कोलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) धनबाद में आज झारखंड के पुरोधा और शिक्षाविद कहे जाने वाले स्वर्गीय बिनोद बिहारी महतो की आदमकद प्रतिमा का अनावरण हुआ। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा प्रतिमा का अनावरण किया गया।

प्रतिमा अनावरण में ये भी हुए शामिल

मौके पर कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह, मंत्री सुदीव्य कुमार सोनू, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अरूप चटर्जी, टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद, जयराम महतो, चंद्रदेव महतो, शत्रुघ्न महतो, उमाकांत रजाक, अनूप सिंह ने भी उपस्थित होकर बिनोद बाबू को नमन किया। वहीं मंच पर चढ़ने के दौरान चंदनकियारी विधायक उमाकांत रजक मंच पर गिर गए। सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें संभाला।

BBMKU में बोले राज्यापाल और मुख्यमंत्री

अपने संबोधन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो एक युग पुरुष थे। BBMKU एक आदर्श के रूप में पहचान बनाए, झारखंड उच्च शिक्षा में पीछे है। इसे हमे आगे लाने की आवश्यकता है। गुणवत्ता पूर्णशिक्षा की आवश्यकता है।

वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो झारखंड के पुरोधा है। शिक्षाविद है। हमलोग सभी महापुरुषों को सम्मान दे रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में चाहे सरकारी स्कूल हो, कॉलेज हो सभी क्षेत्र में छात्र अच्छे कर रहे हैं। वहीं विश्वविद्यालय की छात्रा ने कहा कि कार्यक्रम पहली बार मुख्यमंत्री राज्यपाल को देखे हैं। बहुत अच्छा लगा है। व्यवस्था भी अच्छी की गई थी।

अनिल पांडेय की रिपोर्ट

Bihar Flood Relief Fund: मुख्यमंत्री राहत कोष में विधि पदाधिकारियों ने...

Bihar Flood Relief Fund, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए महाधिवक्ता कार्यालय के नवनियुक्त विधि पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री राहत...

Bihar Industrial Development: बिहार में उद्योगों के लिए जमीन अधिग्रहण होगा...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक की।...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes: दुर्गा पूजा और दशहरा पर CM...

CM Samrat Choudhary Dussehra Wishes, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के शुभ अवसर पर प्रदेश और देशवासियों...