जमीन दलालों ने बेच दी हटिया टीओपी की जमीन

रांची: राज्य सरकार की ओर से हटिया टीओपी के लिए आवंटित गैरमजरूआ जमीन भी भू-माफियाओं ने बेच दी. बिक्री के बाद अब इस जमीन पर निर्माण कार्य चल रहा है, जबकि जमीन बिक्री के मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी है.

जानकारी के अनुसार, गृह विभाग के आदेश के बाद जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के रिवर व्यू कॉलोनी में हटिया टीओपी के निर्माण के लिए नामकुम अंचल की ओर से जमीन का हस्तांतरण किया गया.

भू हस्तांतरण वाद संख्या 4-17,18 के तहत खाता-248, 223, प्लॉट-1041, रकबा 20 डिसमिल पर टीओपी का निर्माण होना था.

भूमि हस्तांतरण के बाद वहां सरकारी बोर्ड लगा दिया गया, जिसे जमीन दलालों ने उखाड़ फेंका, जिला प्रशासन की ओर से जमीन की घेराबंदी नहीं कराये जाने के कारण दलालों की नजर उस पर पड़ी.

इसके बाद उन्होंने फर्जीवाड़ा कर जमीन बेच दी. नामकुम के सीओ प्रभात भूषण सिंह ने इस संबंध में पूछे जाने पर बताया कि उन्होंने दो दिन पहले ही योगदान दिया है. इस मामले की जांच करा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे.

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...

Samrat Choudhary:विश्वेश्वरैया जयंती पर CM सम्राट चौधरी ने किया नमन, राजकीय...

 पटना में भारत रत्न डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर राजकीय समारोह हुआ। राज्यपाल और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कियाSamrat...

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...