Commercial Advertisment

Bihar Land Survey: अगर आपके पास नहीं जमीन का पूरा कागज तो…, सर्वे मामले में विभाग ने दी बड़ी जानकारी..

पटना: बिहार में राज्य सरकार जमीन का सर्वे करवा रही है। जमीन सर्वे के दौरान लोगों में भारी उहापोह देखी जा रही है, वहीं कुछ लोगों का कहना है कि अगर जमीन का कागज नहीं मिला तो जमीन सरकार ले लेगी। जमीन सर्वे को लेकर फैली उहापोह के बीच अब एक बार फिर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़ी जानकारी दी है। विभाग के सचिव जय सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं जिनकी रूचि निजी जमीन में होती है वे लोग भ्रम फैला रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जमीन का सर्वे आपके फायदे के लिए किया जा रहा है न कि आपकी जमीन को हड़पने के लिए। अगर आपके पास जमीन का कागज नहीं भी है तो भी सरकार आपकी जमीन नहीं लेगी। जमीन सरकार के द्वारा लिए जाने की प्रक्रिया अलग होती है जबकि अभी सिर्फ सर्वे किया जा रहा है। यह एक अलग प्रक्रिया है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जमीन आपकी होने की जो कुछ भी दस्तावेज आपके पास है आप वहीं स्वघोषणा पत्र में संलग्न करें।

उन्होंने कहा कि अभी इस प्रक्रिया में तीन बार सुनवाई होनी है। शुरुआती दौर में जमीन को लेकर अगर किसी प्रकार की कोई दिक्कत होती है या गलती से या जानबूझ कर अगर कोई आपकी जमीन पर दावा थोक देता है तो ये चीजें पहली दौर में ही खुल कर सामने आ जायेगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अगर कोई व्यक्ति सर्वे के काम से संतुष्ट नहीं हैं तो वे अपना दावा आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

इस सर्वे के दौरान कई तरह से सुनवाई का अवसर है, अगर आपके पास पुरे कागज नहीं हैं तो भी घबराने की जरूरत नहीं है। सरकार किसी का कोई जमीन लेने नहीं जा रही है, बस कागजातों को अपडेट किया जा रहा है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-      Union Minister जीतन राम मांझी ने फिर की शराबबंदी की समीक्षा की मांग

Bihar Land Survey Bihar Land Survey Bihar Land Survey Bihar Land Survey

Bihar Land Survey

Giridih BJP Padyatra: आदित्य साहू का कांग्रेस पर बड़ा हमला, गिरिडीह...

Giridih BJP Padyatra: झारखंड के गिरिडीह में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की ओर से विशाल पदयात्रा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भाजपा के...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign: बिहार के हर जिले में जल...

Bihar Jal Jeevan Hariyali Campaign, पटना: बिहार में जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे जल-जीवन-हरियाली अभियान के तहत अब तक...

Gaya Zoo Project Bihar: गयाजी को मिलेगी चिड़ियाघर की सौगात? सम्राट...

Gaya Zoo Project Bihar, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गयाजी में चिड़ियाघर बनाने की योजना पर पहल...