औरंगाबाद में नाबालिग से गैंगरेप, जांच में जुटी पुलिस

औरंगाबाद. जिले ओबरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, गैंगरेप की वारदात को अंजम तब दिया गया, जब किशोरी गांव में ही आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होकर वह अपने घर लौट रही थी।

नाबालिग से गैंगरेप

परिजनों ने बताया कि जब वह घर लौटी तो वह बेहोश थी और जब उसे होश आया तब उसने मामले की पूरी जानकारी परिवार वालों को दी और कहा कि दो लड़कों ने उसके साथ गलत किया है, जिनमें से एक को वह पहचानती है। आनन फानन इसकी सूचना ओबरा थाना को दी गई। इसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के बाद उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

गैंगरेप की घटना

जब इस बारे में ओबरा थाने की पुलिस से बात की गयी तो उन्होंने परिजनों के बयान के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि घटना के बाद से दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।

औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...