मोमोज खरीदने घर से निकली नाबालिग से गैंगरेप, एक गिरफ्तार

Desk. खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है। यहां 14 साल की एक दलित लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना कल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ दो लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक रूप से बलात्कार (गैंगरेप) किया और उसके सिर पर ईंट से मारा। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लखनऊ में नाबालिग से गैंगरेप

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, घटना रविवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब इलाके में हुई, जब लड़की एक फूड आउटलेट पर मोमोज खरीदने के लिए जा रही थी। घटना के बाद लड़की अपने घर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया और स्थानीय पुलिस को भी घटना के बारे में जानकारी दी गयी।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) और एससी/एसटी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शिकायत दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। वहीं शिकायत के तुरंत बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरा आरोपी फरार है और पुलिस ने उसका पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की हैं।

Jio IPO Listing से पहले धमाका, 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब;...

 Jio IPO को पहले दिन 100 मिनट में 100% सब्सक्रिप्शन मिला। QIB कैटेगरी 3.68 गुना सब्सक्राइब, 10 लाख से ज्यादा आवेदन और ₹30,213 करोड़...

Giridih Accident: गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने कई वाहनों...

गिरिडीह के धनवार में बेकाबू कार ने ऑटो समेत कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और करीब 12...

Deoghar Murder Case: दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के युवक...

 देवघर में दुर्गा पूजा मेला देखने आए बिहार के 22 वर्षीय रोशन यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने दो युवकों...