चिराग ने केंद्रीय विद्यालय का किया उद्घाटन

350
Advertisment

जमुई : जमुई के झाझा में आज लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने केंद्रीय विद्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर जिले के तमाम नेतागणों के साथ वरीय पदाधिकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि उनका सपना जमुई का विकास रहा है। इसलिए उन्होंने केंद्रीय विद्यालय की नींव रखी। मेडिकल कॉलेज के निर्माण के साथ जमुई के चकाई और सोनो को रेल मार्ग से जोड़ने का प्रयाश किया। जिसमें आज वो 19 करोड़ की लागत से बने केंद्रीय विद्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे हैं। यदि मेडिकल कॉलेज के भूमि आवंटन में राजनीति नही की गई होती तो आज वे उसका भी उद्घाटन करते। लेकिन करीब डेढ़ वर्ष के अंदर उन्होंने उसका निर्माण कार्य पूर्ण होने का अनुमान व्यक्त किया।

Advertisment

उन्होंने बताया कि रेल मार्ग के लिए वर्तमान बजट में लगभग साढ़े चार सौ करोड़ की अनुसंशा की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि यह परियोजना करीब तीन हजार करोड़ की है जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि वो अभी गठबंधन का हिस्सा है। इसलिए उनका मुख्य ध्यान केंद्र में 400 सीटें जितने की है इसके लिए उन्हें बिहार में 40 सीटें जितने का लक्ष्य है। इंडी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि इस गठबंधन के जनक ने उसे छोड़ दिया। कांग्रेस पार्टी का मुख्य चेहरा राहुल गांधी जहां-जहां अपनी यात्रा कर रहे हैं वहां-वहां उनकी पार्टी टूटती जा रही है।

बृजमोहन भगत की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Advertisement