16 वर्ष का हो गया सिमुलतला आवासीय विद्यालय, डीएम ने कहा…

जमुई: सिमुलतला आवासीय विद्यालय की 16वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई। वर्षगांठ समारोह का उद्घाटन जमुई के जिलाधिकारी नवीन कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच ने नेतरहाट की तर्ज पर अनुशंस और गुरुकुल शिक्षा पद्धति को बल देते हुए इस विद्यालय की स्थापना की। मैं इस स्कूल में पहली बार 2020 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री विजय चौधरी के साथ आया था। इस विद्यालय के छात्र छात्राओं ने संसाधनों के अभाव में भी बेहतर परिणाम दिया है।

डीएम ने कहा कि मैं हमेशा टीम वर्क में विश्वास करता हूं और टीम लीडर की जिम्मेदारी होती है अपनी टीम को एक साथ बांध के रखना और जिम्मेदारी को पूरा करना। डीएम ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम आपको भी बेहतर माहौल देना का प्रयास करेंगे। आपकी ललक खुद में पंख लगा कर उड़ने की होनी चाहिए। आपकी उड़ान में कोई बाधा नहीं आने दूंगा यह वादा करता हूं। उन्होंने छात्रों को कहा कि अनुशासन और समयबद्धता का अनुपालन कर ही कोई महान बन सकता है। मैं भी सरकारी विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर यहां तक पहुंचा हूं।

यह भी पढ़ें – महावीरी झंडा के दौरान चाकूबाजी के आरोपी को 24 घंटे का वक्त, पुलिस करेगी…

आप लोग भी प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हो कर राज्य के अलग अलग कोने से यहां पहुंचे हैं। हम लोग सिमुलतला विद्यालय के आसपास के अतिक्रमण समेत अन्य छोटी बड़ी समस्याओं का समाधान करेंगे। डीएम ने कहा कि विद्यालय के प्रबंध समिति की आगामी बैठक अब जिला मुख्यालय में न हो कर विद्यालय में होगी ताकि धरातली समस्यों को समझ कर उसके निदान में आसानी हो। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी दयाशंकर सिंह ने कहा कि खुद को निखारने के लिए सकारात्मक माहौल में ढालें साथ ही आपसी प्रतिस्पर्धा करें।

वहीं जमुई कोआपरेटिव बैंक के प्रभारी अध्यक्ष श्रीकांत यादव ने कहा कि विद्यालय के लिए किसानों ने 50 एकड़ जमीन मुफ्त में दान दिया है जो अभी खाली पड़ा है। उस स्थल पर भी शिक्षा की अलख जगाने के लिए संस्थान खोले जाएं। सिमुलतला विद्यालय आने वाली सड़क भी जर्जर स्थिति में है जबकि आसपास के लोगों ने अतिक्रमण भी कर रखा है। कार्यक्रम के दौरान स्वागत भाषण के दौरान सिमुलतला विद्यालय प्राचार्य सुनील कुमार ने विद्यालय के बीते 15 वर्षों की उपलब्धियां गिनाई साथ ही स्थापना काल के शिक्षकों की परिश्रम को रखते हुए बताया कि कैसे विषम परिस्थिति में विद्यालय को संभाला।

यह भी पढ़ें – आपसी विवाद में पड़ोसी ने मारी गोली, लोगों ने पहुँचाया अस्पताल…

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा हस्तलिखित पत्रिका नवांकुर का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विद्यालय गान के साथ हुआ। मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्वलन अथितियों का तिलकाभिनंदन, पुष्पगुच्छ, विद्यालय प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र भेंट कर किया गया। धन्यवाद ज्ञापन सिमुलतला विद्यालय के वरीय शिक्षक विजय कुमार के द्वारा संबोधित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ‘महात्मा गांधी की प्रासंगिकता’ विषय पर कार्यशाला, राजभवन में राज्यपाल समेत…

जमुई से ब्रह्मदेव यादव की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...