टीएसपीसी नक्सलियों को लगा बड़ा झटका ! लेवी मांगते तीन नक्सली…..

चतरा: चतरा के टंडवा व पिपरवार के अलावे रांची के खलारी स्थित कोयलांचल क्षेत्र में लेवी व रंगदारी की मांग को लेकर आतंक का पर्याय बन चुके प्रतिबंधित टीएसपीसी नक्सलियों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इलाके से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

उनकी गिरफ्तारी के लिए एसपी राकेश रंजन के निर्देश पर टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टंडवा व पिपरवार थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने कोल व्यवसायियो और संवेदकों को धमकी देने में शामिल टीएसपीसी के सबजोनल कमांडर अभिषेक उर्फ राजा उर्फ शोभित व एरिया कमांडर इरफान अंसारी उर्फ तूफान के अलावे एरिया कमांडर संदीप लोहरा उर्फ बलवंत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

लेवी के लिए व्यवसायियों को देते थे धमकी

गिरफ्तार सभी नक्शली टंडवा, पिपरवार व खलारी थाना क्षेत्र में कर रहे कोयला व्यवसायियों को लेवी की मांग को लेकर लगातार धमकी देते थे। इसके अलावे लेवी नहीं देने पर अपराधिक घटनाओं को भी अंजाम दिया करते थे। इस दौरान पुलिस की टीम ने गिरफ्तार नक्सलियों के पास से दो देशी पिस्टल बरामद किया है।

नक्सिलियो 22Scope News

इसके साथ ही 7.66 एमएम का 6 राउंड जिन्दा गोली, 7.62 एमएम का तीन राउंड गोली, दो धारदार चाकू, लेवी और रंगदारी मांगने की घटना में प्रयुक्त संगठन के नाम पर बना एक दर्जन से अधिक लेटर पैड, पर्चा व विभिन्न कंपनियों के चार मोबाइल फोन के अलावे अन्य सामानों को बरामद किया है।

भीखन गंझू के इशारे पर होता था सारा काम

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी देते हुए एसपी राकेश रंजन ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली कोयलांचल क्षेत्र में लेवी की मांग को लेकर लगातार सक्रिय थे। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पूर्व रांची जिले में हुए टीएसपीसी के रीजनल कमांडर भीखन गंझू के इशारे पर कोयला व्यवसायी अभिषेक श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या किये जाने की बात को स्वीकार किया।

उन्होंने कोयलांचल क्षेत्र में कार्य कर रहे कोयला व्यवसायियों और ठेकेदारों से निडर होकर कार्य करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि किसी भी नक्सली संगठन अथवा आपराधिक तत्व के लोगों के द्वारा धमकी या फिर फोन किया जाता है तो इस बात की जानकारी पुलिस की टीम को दें।

Saffrn

Trending News

IPL 2026: बिहार के वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा Chris Gayle का...

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक सीजन में सबसे...

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img