विपक्ष के विधायकों ने आज फिर से सदन का किया बहिष्कार

पटना : बजट को लेकर बिहार विधानसभा और विधान परिषद में सदन की कार्यवाही शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार कुछ देर पहले सदन को संबोधित कर रहे थे। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही भारी हंगामा देखने को मिला। विपक्ष की तुलना कुत्तों से करने पर भड़के विधायक वेल में पहुंचे। वहीं बिहार विधान परिषद में विपक्ष की तरफ से हंगामा देखने को मिला। सदन में मुद्दे की बात कम और विपक्ष का हंगामा ज्यादा देखने को मिल रहा है। विपक्ष के विधायकों ने आज फिर से सदन का बहिष्कार किया।

आज सदन की शुरुआत होने से पहले शिक्षा विभाग और सदन के अंदर विपक्ष विधायकों को जिस तरह से अपमान किया गया उसको लेकर तमाम विपक्ष पार्टी हंगामा किया। वहीं सत्ता पक्ष के विधायक रत्नेश सदा ने कहा कि कोई अपमान नहीं हुआ है।

बता दें कि कल यानी मंगलवार को सदन के अंदर जिस तरह से राजद के विधायक रामवृक्ष सदा को अपमान किया गया हैं। राजद के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि जबतक बीजेपी विधायक शैलेंद्र माफी नहीं मांगेंगे, तब तक सदन का विरोध करते रहेंगे। इसके साथ ही साथ उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विहीन हो गए हैं। इनका आदेश का एक अधिकारी पालन नहीं कर रहा तो समझिए उनका क्या पावर है। सदन के बाहर राजद विधायक भाई वीरेंद्र, भाकपा माले विधायक महबूब आलम, कांग्रेस के विधायक शकील अहमद खान, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर प्रसाद, विधायक फतेह बहादुर सिंह, विधायक मुकेश रौशन और विधायक रामवृक्ष सदा विरोध करते दिखाई दिए।

विवेक रंजन की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Sudivya Kumar Tribute: सुदिव्य कुमार के आवास पहुंचे राज्यपाल संतोष गंगवार,...

Sudivya Kumar Tribute: झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल...

Rohtas Free IVF Camp: रोहतास में नि:शुल्क IVF एवं मेडिकल चेकअप...

Rohtas Free IVF Camp: डेहरी के नील कोठी स्थित चंद्रराज वाटिका में बिलीव एंड ब्लेस्ड फर्टिलिटी एंड IVF सेंटर, पटना की ओर से नि:शुल्क...

Sudivya Sonu Last Rites: हजारों की भीड़ के बीच पंचतत्व में...

Sudivya Sonu Last Rites: झारखंड सरकार के मंत्री और गिरिडीह विधायक रहे स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी...