खेत बेचकर खरीदा ट्रैक्टर हो गई चोरी, लोगों ने सड़क जाम कर जताया विरोध

जहानाबाद : जहानाबाद में चोरों का उत्पाद जोरों पर है। मंगलवार की रात्रि निजामुद्दीन पर मोहल्ले से चोरों ने एक ट्रैक्टर को चोरी कर लिया। उदल कुमार ने बताया कि मैं ट्रैक्टर लगाकर अपने घर चला गया था। जब सुबह आया तो देखा कि मेरा ट्रैक्टर गायब है। इस घटना की सूचना नगर थाने के पुलिस को दी गई है। मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

इस घटना से आक्रोशित मोहल्ले वासियों ने जहानाबाद बिहारशरीफ सड़क को जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। उन लोगों का कहना है कि लगातार चोरी की घटना हो रही है। चोरों का आतंक इस तरह तरह से बढ़ हुआ है जिससे इलाके के लोग सहमे हुए है। चोरी के साथ साथ छिनतई की घटना भी बढ़ गई है। कोई भी व्यक्ति सड़क के किनारे जाते रहता है तो उसका मोबाइल चोर छीन लेता है।

घटना के विरोध में ग्रामीणों ने आधे घंटे तक सड़क जाम रहा। सूचना के बाद नगर थाना अध्यक्ष दिवाकर विश्वकर्मा मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा बूझकर सड़क जाम को हटाया। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद जल्द से जल्द इस घटना को अंजाम देने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वहीं पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि जमीन बेचकर मैं ट्रैक्टर खरीदा था और उसी से अपना परिवार का भरण पोषण करता था। चोरी हो जाने के बाद हम लोगों को जीवन यापन करने में भी काफी संकट होगा। शहर में चोरी की घटना लगातार घट रही है। लगता है कि गिरोह शहर में काफी सक्रिय है और लगातार घटना को अंजाम दे रहा है।

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...