Hajipur Custodial Death : पुलिस अभिरक्षा में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति की मौत

Hajipur Custodial Death : पुलिस अभिरक्षा में ट्रैक्टर चोरी के आरोप में पकड़े गए एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक कटहरा थाना क्षेत्र के किशुनपुर तिलौर गांव के रहने वाला 55 वर्षीय वैद्यनाथ साहनी था। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार वाले सदर अस्पताल पहुंच गए। घटना के संबंध में बताया गया कि वैद्यनाथ साहनी को कटारा एवं गंगा ब्रिज थाना की पुलिस ने बीते बुधवार की दोपहर ट्रैक्टर चोरी के मामले में गिरफ्तार करके लाया था।

उसके निशानदेही पर चोरी किया गया ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में लाया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Goal 1 22Scope News

Hajipur Custodial Death – ट्रैक्टर चोरी के मामले में किया गया है गिरफ्तार – SDPO सुबोध कुमार

इस संबंध में सदर-1 एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लाया गया था। उसके निशानदेही पर ट्रैक्टर भी बरामद किया गया। तबीयत खराब होने के बाद उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उनकी मौत हो गई। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव की पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

यह भी पढ़े : हत्या मामले में फरार एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

दिवेश कुमार की रिपोर्ट

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...