ट्रैक्टर ने 2 लोगों को कुचला : सड़क किनारे अलाव ताप रहे थे लोग, मौत

दानापुर : दानापुर शाहपुर मुख्य मार्ग में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने सड़क किनारे आग ताप रहे दो व्यक्ति को कुचल डाला. इस हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर प्रदर्शन किया. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम को खत्म कराया. पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ड्राईवर दिलीप और चुन्नू को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है. घटना के सम्बन्ध में बताया जा रहा है कि दानापुर शाहपुर मुख्य मार्ग के पास कुछ लोग सड़क के किनारे ठंड से बचने के लिए अलाव जलाकर आग ताप रहे थे. इसी क्रम में एक ट्रैक्टर तेजी से उधर से गुजर रहा था. ट्रैक्टर के बगल से एक साइकिल सवार गुजरा. साइकिल सवार युवक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर सड़क किनारे आग ताप रहे लोगों को कुचल डाला. इस हादसे में शाहपुर के रहने वाले 55 वर्षीय अजीत महतो एवं 60 वर्षीय दीनानाथ राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची शाहपुर पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर हो हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया और ट्रैक्टर को जब्त कर थाने ले गई. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

रिपोर्ट : पंकज राजरांची में भी हरियाणा जैसी वारदात, चेकिंग के दौरान महिला दारोगा को पिकअप वैन ने कुचला

Bihar Yuva Udyami Yojana: पेपर प्लेट का कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर...

Bihar Yuva Udyami Yojana: बिहार सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत पश्चिमी चंपारण जिले के सूरज कुमार मिश्रा ने स्वरोजगार की राह...

IND vs WI Match Weather: रांची में बादल और बारिश की...

IND vs WI Match Weather, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को रांची...

Hemant Soren: मां रूपी सोरेन की स्मृति में हेमंत सोरेन ने...

Hemant Soren News, रामगढ़: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को रामगढ़ जिले के नेमरा स्थित अपने पैतृक आवास पर दिवंगत मां रूपी सोरेन की...