श्यामनगर में चोरों का बढ़ा आतंक, 2 अन्य दुकानों में चोरी करने में असफल रहे चोर

सुपौल : सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के श्यामनगर बाजार में चोरों ने एक साथ चार दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों में चोरी की जबकि दो अन्य दुकानों में चोरी करने में चोर असफल रहे। जानकारी मिली है कि कपड़े और मोबाइल की दुकान में चोरी की घटना घटी है। जबकि दो अन्य दुकान का सिर्फ ताला टूटा है। घटना से दुकानदार दहशत में हैं और इसके विरोध में श्यामनगर बाजार के दुकानदारों ने अपनी दुकान बंद कर एनएच-106 को श्यामनगर में सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। अक्रोशित दुकानदार चोरी के सामान की बरामदगी और लगातार हो रही चोरी की घटना रोकने की मांग की है। सड़क जाम के कारण सड़क पर घंटों आवाजाही ठप्प है।

श्यामनगर चौक पर आए दिन लगातार चोरी की घट रही है घटनाएं

पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि श्यामनगर चौक पर आए दिन लगातार चोरी की घटनाएं घट रही है। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में भी दुकानों में चोरी की घटना घटी लेकिन चोरी का सामान बरामद नहीं किया जा सका है। आरोप है कि चंद कदम दूर पर अवस्थित पुलिस कैंप के बाबजूद श्यामनगर बाजार में हो रही चोरी की घटना से दुकानदार में दहशत का आलम है। इसी बात को लेकर आज तमाम दुकानदार सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है।

चोरों ने चार दुकानों को बनाया निशाना 

बताया गया कि मंगलवार की देर रात चोरों ने चार दुकानों को निशाना बनाया। जिसमे चोरों ने कपड़ा और मोबाइल की दुकान से लाखों का कीमती सामान सहित नकदी चुरा लिए हैं। जबकि दो अन्य दुकानों का ताला तोड़ने के बाद उसमे चोरी करने में असफल रहे। आक्रोशित लोगों ने कहा कि जब तक चोरी की घटना पर विराम लगाने और चोरी का सामान बरामदगी करने का समुचित आश्वासन नहीं मिल जाता विरोध जारी रहेगा। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन के समुचित आश्वासन के बाद जाम हटा दिया गया है। करीब दो घंटे तक रही सड़क जाम से राहगीरों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े : मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों में मचा कोहराम

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...