बजट सत्र में हेमंत सोरेन शामिल होंगे या नहीं, फैसला कल

रांची. झारखंड बजट सत्र में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर पीएमएलए की विशेष अदालत में आज सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले पर कल फैसला आएगा।

दरअसल, झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीएमएलए की विशेष अदालत में आगामी 23 फरवरी से शुरू हो रहे बजट सत्र में शामिल होने को लेकर याचिका दाखिल की थी। दायर पिटीशन पर पीएमएलए कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। राजीव रंजन ने पक्ष रखते हुए बताया कि भाजपा के कई विधायकों को पूर्व में कोर्ट से अनुमति मिली है।

उन्होंने कहा कि विधायक नलिन सोरेन और विधायक ढुल्लू महतो को भी इसी प्रकार से सत्र में शामिल होने की अनुमति मिली थी। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी सत्र में शामिल होने दिया जाए। चुकी सत्र में हर दिन मनी बिल पर वोटिंग होती है, ऐसे में इनका वहां रहना जरूरी है।

बता दें कि 23 फरवरी से 2 मार्च तक सत्र चलेगा। कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले पर फैसला कल सुनाया जाएगा।

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...

Gumla News: प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने...

 गुमला में एक युवती से प्रेम संबंध की आड़ में 17 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। परिजनों ने लोहरदगा के युवक के...