हेमंत सोरेन के बजट सत्र में शामिल होने को लेकर झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए आज क्या हुआ

रांची. बजट सत्र में शामिल होने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर आज झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले में हेमंत सोरेन की ओर से अधिवक्ता राजीव रंजन ने पक्ष रखा। वहीं ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा। मामले में अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

दरअसल, हेमंत सोरेन को बजट सत्र में शामिल होने को लेकर दायर याचिका को पीएमएलए की विशेष अदालत ने कल खारिज कर दिया था। पीएमएलए कोर्ट के इस फैसले को झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी गयी है। न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में आज सुनवाई हुई। अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

बता दें कि झारखंड में आज से बजट सत्र शुरू हो गया है। वहीं जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। मामले में ईडी उनसे 13 रिमांड में लेकर पूछताछ कर चुकी है।

Jharkhand Paddy Procurement 2026-27: झारखंड में 15 दिसंबर से धान खरीद...

 झारखंड में खरीफ विपणन मौसम 2026-27 के तहत 15 दिसंबर से धान खरीद की तैयारी है। इस बार 50 लाख क्विंटल खरीद का लक्ष्य...

Ranchi News: रातू में 15 पेटी नकली शराब के साथ सप्लायर...

रांची के रातू के काटू गांव में ग्रामीणों ने 15 पेटी मिलावटी शराब के साथ सप्लायर रवींद्र कुमार को पकड़ा। पुलिस के अनुसार, शराब...

JPSC 11वीं से 13वीं परीक्षा विवाद: मूल्यांकन में गड़बड़ी का आरोप,...

झारखंड में 11वीं से 13वीं जेपीएससी परीक्षा विवाद पर 12 अक्टूबर को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई होगी। अभ्यर्थियों ने उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन में गड़बड़ी की...