कोलेबिरा के राहुल कुमार साहू का नेशनल पावरलिफ्टिंग में सेलेक्शन

कोलेबिरा. प्रखंड के राहुल कुमार साहू का सलेक्शन नेशनल पावरलिफ्टिंग में हुआ है। इससे उसके गांव में जश्न का माहौल है। वहीं रांची में हो रहे स्टेट पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में राहुल ने 120+ श्रेणी में 2 गोल्ड मेडल जीतकर एक नया इतिहास रचा। वहीं कोलेबिरा के ही अरकम अहमद ने 2 ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। समीर केरकेट्टा ने भी एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।

10 से 12 अप्रैल को नेशनल स्तर पर यह चैंपियनशिप तेलंगाना हैदराबाद में आयोजित होगा। सलेक्शन के बाद राहुल ने जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार से मुलाकात की। जिला खेल पदाधिकारी प्रवीण कुमार ने राहुल के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव सहायता करने की बात कही है और यह भी भरोसा दिलाया है कि पूरा जिला प्रशासन साथ है। मेहनत करें और जिला का नाम रोशन करते रहें।

वहीं लोगों का कहना है कि जिस जिले में इस खेल का अस्तित्व न के बराबर है न ही इसके कोई कोच हैं। वहां के छोटे से प्रखण्ड से पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप में गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल मिलना बड़ी बात है। 9 साल से स्टेट चैंपियन को हराना बहुत बड़ी बात है। आने वाला समय में राहुल अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

वहीं सभी विजेताओं को कॉमनवेल्थ गेम्स के पावरलिफ्टिंग चैम्पियन इंद्रजीत सिंह के द्वारा मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया तथा लिए शुभकामनाएं दी गयी।

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...

Hemant Soren Case: हेमंत सोरेन की याचिका पर 19 नवंबर को...

 झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। पीएमएलए की धारा 44 की संवैधानिक वैधता को चुनौती देते हुए ED...