पेड़ से झूलता मिला युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

नवादा : नवादा में एक युवक का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। हिसुआ पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस शव क़ो कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद परिवारजनों में कोहराम मच गया। वहीं इलाके के घटना की सूचना के बाद सनसनी फैल गया। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

यह घटना जिले के हिसुआ थानान्तर्गत पचाढा पंचायत अंतर्गत शिवनारायण बिगहा के बेलदारी टोली ग्राम की है। जहां घुरिहार व बलुआ बघार के आहर के समीप शीशम के एक पेड़ से 25 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया किया है। मृतक का शव सफेद रंग के कपड़े से फांसी का फंदा बनाकर लटका हुआ था। मृतक यह हत्या है यह आत्महत्या पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। इस शव क़ो देखकर स्थानीय लोग तरह-तरह के चर्चाएं कर रहे हैं। कोई इसे हत्या कर पेड़ से टांग देने की बात कर रहे हैं, तो कोई आत्महत्या की बात कह रहे हैं। कोई पारिवारिक कलह से आत्महत्या तो कोई प्यार -मोहब्बत की बात कर आत्महत्या करने की बात कर रहे हैं। कुल मिलाकर मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

दो दिन पूर्व बाहर से गांव आया था मृतक

मृतक के पिता नंदकिशोर चौहान ने बताता कि मृतक छोटू कुमार मेरा बेटा है। दो दिन पूर्व बाहर से गांव आया था। शाम को घर में हीं था, लेकिन रात क़ो कैसे बाहर गया पता नहीं चला। रात्रि में काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चला और सुबह में फांसी से लटका शव होने का पता चला। हिसुआ थाना अपर थानाध्यक्ष हिमांशु पप्पू ने बताया कि गांव वालों द्वारा फोन से सूचना मिली थी कि घुरिहर व बलुआ बघार के आहर के समीप एक शीशम के पेड़ से युवक का शव फांसी के फंदे से पड़ा है।

सूचना के बाद हिसुआ थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेजा है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है, प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी। बहरहाल, कानूनी प्रक्रिया पूरी किया जा रहा है।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Weather Update: आज कई जिलों में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पलामू-चतरा...

झारखंड में 31 मई 2026 को मौसम का दोहरा असर। रांची समेत कई जिलों में आंधी-बारिश और वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, जबकि पलामू-चतरा में...

Jharkhand TET Exam 2026: जनगणना कार्य में लगे शिक्षकों के लिए...

झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने TET परीक्षा को लेकर सरकार से विशेष व्यवस्था और आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग की है। संघ...

Jharkhand Startup Success: एक्वालाइन भुवनम ने SEB मूल्यांकन में हासिल किया...

जल संरक्षण और भूजल पुनर्भरण पर काम करने वाले एक्वालाइन भुवनम ने झारखंड स्टार्टअप नीति 2023 के तहत चयनित होकर SEB मूल्यांकन में सर्वोच्च...

Jharkhand T20 Premier League Auction 2026: रॉबिन मिंज बने सबसे महंगे...

 झारखंड टी20 प्रीमियर लीग 2026 के ऑक्शन में रॉबिन मिंज 15.25 लाख रुपये में सबसे महंगे खिलाड़ी बने। ईशान किशन 6.25 लाख रुपये में...

Shravan Kumar: सभी वर्गों के विकास के लिए कृतसंकल्पित सरकार, मंत्री...

बिहारशरीफ में मंत्री श्रवण कुमार ने दो पीसीसी सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया।Shravan...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img