डिजिटल व वेब मीडिया ट्रेनिंग प्रोग्राम की ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रारूप में हुई शुरुआत

पटना : ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (GIIT) ने डिजिटल और वेब मीडिया के क्षेत्र में युवाओं को दक्ष बनाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को एक समारोह के दौरान किया गया, जिसमें मीडिया और पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई प्रमुख हस्तियां शामिल हुईं। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (WJAI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल और बिहार-झारखंड के एसोसिएट एडिटर एवं एसोसिएशन के महासचिव अमिताभ ओझा ने संयुक्त रूप से की। उद्घाटन अवसर पर दोनों अतिथियों ने डिजिटल मीडिया के बढ़ते प्रभाव, इसके फायदे और पत्रकारिता में सूचना तकनीक (आईटी) की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर आनंद कौशल को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव अकबर ईमाम और अमिताभ ओझा को मुखिया डॉट कॉम के संपादक राजेश ठाकुर ने शॉल ओढ़ा कर स्वागत किया।

आज का युग डिजिटल परिवर्तन

आनंद कौशल ने कहा कि आज का युग डिजिटल परिवर्तन का है। पत्रकारिता का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। ऐसे में युवाओं के लिए जरूरी है कि वे तकनीकी रूप से दक्ष हों और डिजिटल प्लेटफॉर्म का सकारात्मक उपयोग करना सीखें। यह ट्रेनिंग प्रोग्राम उन्हें व्यावहारिक ज्ञान और आधुनिक उपकरणों की जानकारी देगा। उन्होंने कहा कि आपको ये जानना जरुरी है कि आपको क्या करना है और क्या नहीं।

IPRD 2 22Scope News

पत्रकारिता को हर परिस्थिति में अपने दायरे में रख कर करें

वहीं अमिताभ ओझा ने अपने वक्तव्य में कहा कि डिजिटल मीडिया ने खबरों के प्रसारण को बेहद तेज, व्यापक और प्रभावी बना दिया है। लेकिन इसके साथ ही इसकी जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। इस कोर्स के माध्यम से हम युवाओं को न सिर्फ तकनीकी ज्ञान देंगे, बल्कि पत्रकारिता की नैतिकता और जिम्मेदारियों से भी अवगत कराएंगे। पत्रकारिता को हर परिस्थिति में अपने दायरे में रख कर करना चाहिए।

IPRD 4 22Scope News

सर्टिफिकेशन भारत सरकार के स्किल इंडिया की तरफ से किया जाएगा

इस अवसर पर वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ ने बताया कि यह कोर्स विशेष रूप से उन छात्रों और युवा पत्रकारों के लिए डिज़ाइन किया गया है। जो वेब मीडिया, न्यूज पोर्टल, सोशल मीडिया जर्नलिज्म और डिजिटल कंटेंट क्रिएशन के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में आधुनिक डिजिटल टूल्स, वीडियो एडिटिंग, कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम (CMS), सोशल मीडिया स्ट्रैटेजीज़ और डेटा जर्नलिज्म जैसी विभिन्न विषयों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस कोर्स का सर्टिफिकेशन भारत सरकार के स्किल इंडिया की तरफ से किया जाएगा।

यह भी देखें :

कोर्स फी मे WJAI के सदस्यों को मिलेगी विशेष छूट

GIIT Skill India की प्रबंधक सुमन कुमारी ने बताया कि इस कोर्स में नामांकन के लिए संस्थान ने अपने वेबसाइट (www.indiagiit.com) पर लिंक जारी किया है. जो भी इच्छुक स्टूडेंट्स इस कोर्स को करना चाहते हैं वो इस लिंक से नामांकन कर सकते हैं या मोबाईल नंबर 9304043330 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सदस्यों को विशेष छुट देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम के दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने भी डिजिटल मीडिया में अपने अनुभव साझा किए और अतिथियों से संवाद किया। उद्घाटन समारोह का संचालन संस्थान वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के सचिव मधुप मणि ‘पिक्कू’ ने किया। संस्थान की ओर से बताया गया कि जल्द ही इस कोर्स की अगली बैच के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए जाएंगे। उक्त अवसर पर डब्ल्यूजेएआई के कार्यालय सचिव अकबर इमाम, राजू नारायण पाठक, वरिष्ठ पत्रकार और मुखिया जी डॉट कॉम के संपादक राजेश ठाकुर, अभिषेक सिंह, शेखर कुमार, जैकी शर्मा, पंकज राज, चंद्रकांत मिश्रा, दीपक कुमार, सिंकी कुमारी, आदर्श कुमार, राकेश कुमार, ब्रज बिहारी प्रसाद, सुमन कुमारी, अजय कुमार, विजय कुमार, शिखा सिंह और तनीशा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थें।

IPRD 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सभी अनुमंडलों को जिला मुख्यालयों से जोड़ने के लिए चलेंगी 166 डीलक्स बसें, रूट निर्धारित

Saffrn

Trending News

घर में सोई बुजुर्ग महिला की हत्या, अकेली रहती थी रामकुमारी

जहानाबाद : जहानाबाद शहर से सटे कल्प थाना क्षेत्र के कामदेव बीघा गांव में सुबह-सुबह खबर ने लोगों को दहला दिया। घर में अकेली...

Sand Mining Update: झारखंड में खत्म होगा बालू संकट, रांची समेत...

 झारखंड में आठ साल बाद रांची, बोकारो और जमशेदपुर के छह बड़े बालू घाटों की लीज मंजूर हुई। अब कानूनी खनन शुरू होगा और...

Purushottam Maas 2026: 17 मई से शुरू होगा पुरुषोत्तम मास, जानें...

 17 मई से पुरुषोत्तम मास 2026 शुरू हो रहा है। जानें अधिक मास का धार्मिक महत्व, पूजा-व्रत की तिथियां और भगवान विष्णु से जुड़ी...

Middle East Tension Effect: रोजमर्रा की वस्तुएं हुईं महंगी, साबुन से...

 मिडिल ईस्ट तनाव और कच्चे माल की महंगाई का असर अब घरेलू बजट पर दिखने लगा है। साबुन, डिटर्जेंट, हॉर्लिक्स और बैटरी समेत कई...

Facebook Scam: विदेश में डॉक्टर बनकर महिला को फंसाया, फोटो एडिट...

 रांची में फेसबुक पर डॉक्टर बनकर साइबर अपराधी ने महिला को ब्लैकमेल किया। फोटो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर 2.50 लाख रुपये...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img