रांची: भाजपा विधायक दल की बैठक में यह तय किया जाएगा कि बदली हुई राजनीतिक परिस्थितियों में पार्टी का रुख क्या होगा। भाजपा किस रणनीति पर काम करेगी, इस पर भी मंथन किया जाएगा।
हालांकि यह माना जा रहा है कि कांग्रेस के नाराज विधायकों के मामले को लेकर भाजपा कांग्रेस के मंत्रियों पर हमला करेगी।
भाजपा इस मुद्दे पर भी सरकार को घेरेगी कि जब कांग्रेस के विधायक ही अपने मंत्रियों के परफॉर्मेंस से खुश नहीं हैं तो ऐसे में जनता उन मंत्रियों से क्या उम्मीद कर सकती है।
भाजपा की बैठक को लेकर सभी विधायकों को सूचना दे दी गई है। ताकि सभी विधायकों की उपस्थिति में भाजपा अपनी रणनीति को अंतिम रूप दे सके।







