सिमडेगा में भाजपा ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों को किया सम्मानित

सिमडेगा. भाजपा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के निर्माता विभिन्न एनजीओ एवं महिला स्वयं सहायता समूहों के लोगों से संवाद कर रहा है। इसी क्रम आज सिमडेगा नगर मंडल में सीआरपी दीदी मारियाना बेक को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कुरडेग में आठ महिला स्वयं सहायता समूह की दीदियों को अंग वस्त्र एवं साड़ी देखकर सम्मानित किया गया।

मौके पर जिला सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर शक्ति वंदन कार्यक्रम चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की है कि एक करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाना है। साथ ही महिलाओं को आरक्षण को लेकर ऐतिहासिक बिल भी पास किया गया है। इन सब के बारे में गांव-गांव जाकर महिलाओं को बताना है और विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में उनका योगदान सुनिश्चित करना है।

मौके पर जिला महामंत्री दीपक पुरी, नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, अनूप प्रसाद, नवीन सिंह, कुरडेग मंडल अध्यक्ष कृष्णकांत सिंह, रबिन्द्र शर्मा, हंसा रानी, पिंकी प्रसाद, प्रतिमा देवी, रीता देवी, गौरी देवी, प्रभावती देवी, अनीता देवी, मंजुला देवी, ललिता देवी, रानी देवी, रेणु पुरी, उषा देवी, मीना शर्मा, प्रभावती देवी, पूजा देवी, कमला कुमारी, रूनी कुमारी, सानिया देवी, शिखा अग्रवाल, एनिमा बिलुंग, द्रोपती देवी, वर्षा देवी, सुलेखा देवी आदि शामिल रहे।

नितिन नवीन के आवास पर बैठकों का दौर जारी, चुनावी रणनीति...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन...

चारा घोटाला केस में लालू यादव को SC से राहत, जमानत...

दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को बड़ी राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने चारा घोटाला मामले...

Koderma Minor Love Case: कोडरमा में पुलिस पहुंची तो फरार नाबालिग...

Koderma Minor Love Case: झारखंड के कोडरमा ज़िले के चंदवारा थाना इलाके में देर रात उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा हुआ, जब एक नाबालिग लड़की को...