पटना GPO में EOU की ताबड़तोड़ छापेमारी

पटना : आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम द्वारा आज राजधानी पटना GPO यानी प्रधान डाक कार्यालय में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। दरअसल, 3276 करोड़ रुपए का 1688 किलो मादक पदार्थो की खेप दिल्ली और महाराष्ट्र के पांच जगहों से बरामदगी के बाद पूरे भारत में जगह-जगह तलाशी अभियान जारी है। इसी दौरान आज ईओयू की टीम ने जीपीओ में तलाशी अभियान चलाया है।

पटना GPO

बता दें कि इओयू के एसपी राजेश कुमार, एसपी वीर धीरेंद्र, डीएसपी स्वाति कृष्णा और डीएसपी दलबल के साथ डॉग स्क्वायड की टीम तलाशी अभियान चला रही है। दरअसल, मादक पदार्थों के तस्करी रोक थाम को लेकर बिहार पुलिस मुख्यालय ने कई आदेश दिया है। इओयू की माने तो बिहार पुलिस लगातार अभियान चलाकर लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पुलिस तस्करों की कमर तोड़ने और सप्लाई चेन को ध्वस्त करने में जुटी है। आर्थिक अपराध इकाई ने इसके तहत ही विशेष अभियान चलाया है।

एसके राजीव की रिपोर्ट

https://22scope.com

https://youtube.com/22scope

Raj Hospitals Violence Case: IMA ने अस्पतालों में Zero Tolerance Policy...

राज हॉस्पिटल्स घटना पर IMA Hospital Board of India ने अस्पतालों में सुरक्षा बढ़ाने और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा पर जीरो टॉलरेंस नीति लागू...

Bihar Green Energy Projects को मिलेगी रफ्तार, केंद्र से सहयोग मांगने...

बिहार सरकार ने ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर, BESS, पीएम सूर्य घर योजना और पीएम-कुसुम सहित कई हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए केंद्र से वित्तीय और...

Bihar Filariasis Mission को UN और WHO की सराहना, फाइलेरिया उन्मूलन...

बिहार में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। UN और WHO ने बिहार की उपलब्धि की सराहना की। चार जिलों ने पहली...