भवन निर्माण विभाग के अभियंता पर EOU का शिकंजा, पटना दिल्ली समेत 6 ठिकानों पर छापेमारी से मचा हड़कंप

पटना : बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है। हर रोज किसी न किसी अधिकारियों पर निगरानी विभाग या ईओयू की टीम शिकंजा कस रही है। सम्राट सरकार भी भ्रष्ट अधिकारियों को लेकर एक्शन मोड में है। इसी बीच आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने भवन निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता सह निदेशक (निरूपण इकाई) पवन कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई शुरू की है। ईओयू थाना कांड संख्या-12/26 दर्ज कर विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त करने के बाद बुधवार को उनके छह ठिकानों पर एक साथ छापामारी की गई।

आय से करीब 4 लाख अधिक संपत्त‍ि

जांच एजेंसी के अनुसार, सत्यापन के दौरान पवन कुमार के खिलाफ प्रथम दृष्टया तीन करोड़ 89 लाख 79 हजार रुपए की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के साक्ष्य मिले हैं। यह राशि उनकी ज्ञात आय से लगभग 103.94 प्रतिशत अधिक बताई गई है। इसी आधार पर उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम-1988 (संशोधित 2018) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। ईओयू की अलग-अलग टीमों ने पटना के उत्तरी श्रीकृष्णापुरी स्थित यमुना निवास अपार्टमेंट के फ्लैट संख्या बी-305, उनके कार्यालय पर रेड किया।

EOU Raid 1 22Scope News

नोएडा व दिल्‍ली में भी चल रही रेड

इसके अलावा भागलपुर के आनंदगढ़ कॉलोनी तिलकामांझी स्थित मकान, नोएडा सेक्टर-75 स्थित फ्लैट, नोएडा के एक अन्य आवासीय ठिकाने और नई दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 स्थित फ्लैट पर एक साथ तलाशी अभियान शुरू किया है। छापेमारी की कार्रवाई पुलिस उपाधीक्षक और पुलिस निरीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में की जा रही है। आर्थिक अपराध इकाई के अधिकारी ने कहा है कि तलाशी अभियान पूरा होने के बाद बरामदगी और अन्य तथ्यों से संबंधित विस्तृत जानकारी जारी की जाएगी। फिलहाल सभी ठिकानों पर जांच जारी है।

EOU Raid 22Scope News

यह भी पढ़े : केवटी के BDO के ठिकानों पर EOU की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में कार्रवाई

CBSE 10th Result 2026: दूसरे चरण का रिजल्ट जारी, पास प्रतिशत...

CBSE ने कक्षा 10वीं की दूसरी बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। पास प्रतिशत 96.78% पहुंचा। रांची से करीब 5 हजार...

Jharkhand Weather Update: रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश का...

झारखंड में आज मानसून पूरी तरह सक्रिय है। रांची समेत 10 जिलों में भारी बारिश, वज्रपात और 50 किमी प्रति घंटा तक तेज हवाओं...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद के निरसा में आवारा कुत्तों का आतंक, एंटी...

Nirsa Dog Attack News: धनबाद ज़िले के निरसा ब्लॉक में पिछले 24 घंटों में कथित तौर पर रेबीज़ से संक्रमित कुत्तों के हमले में लगभग 25...