बगहा को स्थाई बस स्टेंड मिले इसके लिए BJP MLA ने सदन में उठाई आवाज

बगहा : बगहा में आज तक अपना बस स्टेंड नहीं है। जिसको लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों से लेकर बस चालकों तक को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बताते चलें कि इधर पिछले करीब एक वर्षों से आरओबी का निर्माण कार्य होने से यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानियां और बढ़ गई है। बड़े वाहन को गाडियां खड़े करने में काफी असुविधा हो रही है भारी जाम की समस्या बनी रहती है ऐसे में वस्तु स्थिति को देखते हुए बगहा के भाजपा विधायक राम सिंह ने बिहार विधानसभा में बजट सत्र के दौरान बगहा नगर में बस स्टैंड बनने हेतु सरकार से मांग किया। साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मसान नदी का पक्का बांध बनवाने के लिए साकार से मांग किया।

बगहा विधायक राम सिंह ने बिहार विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन में बगहा में बस स्टैंड बनवाने एवं बस स्टैंड के लिए भूमि अधिग्रहण करने के लिए सरकार से मांग किए। बस स्टैंड नहीं होने के कारण शहर में होने वाले भीड़भाड़ एवं आवागमन की समस्याओं को सरकार के सामने मजबूती से रखा। विधायक ने सदन को समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि मेरे विधानसभा बगहा के बगहा नगर में अनुमंडल कार्यालय स्थापित है। अनुमंडल को जिला बनाने के लिए भी प्रस्तावित है।

साथ ही उन्होंने कहा कि बगहा नगर में चीनी मिल भी स्थापित है जिससे बस और गन्ना वाले ट्रॉली का भीड़ काफी बढ़ जाता हैं। उन्होंने कहा कि जैसे पटना शहर में गंगा के किनारे बांध बनाया गया है ठीक वैसे हीं बगहा नगर में गंडक नदी के किनारे बांध बनाकर बस स्टैंड बनाया जाय। साथ ही उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र के मसान नदी का पक्का बांध बनवाने के लिए साकार से मांग किया।

उन्होंने ने कहा कि मेरे विधानसभा क्षेत्र में मसान नदी का बांध पक्का नही होने के कारण वरसात के दिनों में सलहा बरियरवा, रायबरी महुआ एवं हरदी नदवा सहित कई पंचायतों में बाढ़ एवं कटाव की स्थिति पैदा होता है और हजारों एकड़ फसल बर्वाद होते है। उन्होंने मसान नदी पर रायबरी महुआ से डुमरा तक शीघ्र पक्का बांध बांध बनवाने हेतु सरकार से मांग किया।

अनिल कुमार की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Saffrn

Trending News

Megha Dairy Price Hike: अमूल-मदर डेयरी के बाद मेधा ने भी...

झारखंड में मेधा डेयरी ने दूध, दही और पनीर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें शनिवार शाम से लागू होंगी। कई...

Apoorv 2026 Cultural Fest: बोकारो के GGES Technical Campus में रंगारंग...

 बोकारो के गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसायटी टेक्निकल कैंपस में ‘अपूर्व 2026’ सांस्कृतिक समागम और विदाई समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सीपीएमजी संजीव...

Cyber Fraud Alert: रांची के थानेदार का WhatsApp Hack, लोगों से...

 रांची के बरियातू थाना प्रभारी मनोज कुमार का व्हाट्सएप नंबर हैक हो गया है। साइबर अपराधी उनके नंबर से लोगों को मैसेज भेजकर पैसे...

CBSE Result Crisis: 75% Criteria में फंसे हजारों छात्र, JEE Advanced...

 सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2026 के बाद हजारों छात्र 75% क्राइटेरिया पूरा नहीं कर पाने से संकट में हैं। JEE Advanced से पहले री-इवैल्यूएशन और...

Home Guard Result Protest: रांची में 4 महीने बाद भी रिजल्ट...

 रांची होमगार्ड भर्ती परीक्षा 2025 का रिजल्ट 4 महीने बाद भी जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों में नाराजगी है। आज डीसी ऑफिस घेराव और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img