Advertisment

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर रांची में 2100 से ज्यादा जवान तैनात

रांची: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटा है। रांची जिले में राष्ट्रपति के प्रस्तावित परिभ्रमण के दौरान पुलिस मुख्यालय के आदेश पर 27 फरवरी तक रांची जिले में प्रतिनियुक्त 26 पुलिस इंस्पेक्टर, 200 एसआई, 700 लाठी बल, दो आरएपी, दो अश्रु गैस दस्ता, 150 महिला लाठी बल की प्रतिनियुक्ति अवधि 28 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।

इसके अलावा विभिन्न जिलों एवं विभिन्न पुलिस इकाइयों के 90 पुलिस इंस्पेक्टर, 200 एएसआई, 1600 लाठी बल, 335 सशस्त्र बल, दो बम निरोधक दस्ता, एटीएस की चार टीम और झारखंड जगुआर की चार टीमों को भी 26 से 28 फरवरी तक रांची में तैनात करने का आदेश दिया गया है।

सुरक्षा में तैनात की जाने वाली टीम में जैप, जंगल वॉरफेयर स्कूल, नेतरहाट एवं रेल धनबाद, रेल जमशेदपुर, विशेष शाखा, सीआईडी, सीटीसी, जेएपीटीसी पदमा, झारखंड जगुआर, एटीएस के अलावा अन्य सभी 24 जिलों से पुलिसकर्मियों और अफसरों को तैनात किया जा रहा है।

Khunti  Mob Violence: बकरी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर...

खूंटी के मुरहू थाना क्षेत्र में बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने चार युवकों की बेरहमी से पिटाई की। एक युवक की मौत...

Air Fare Update: घरेलू उड़ानों का औसत किराया 20.5% बढ़ा, सरकार...

केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि जून 2026 में 72 घरेलू रूट्स पर औसत हवाई किराया मार्च 2025 की तुलना में 20.5% बढ़...

JPSC Scam: पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को CID का समन, भर्ती...

जेपीएससी भर्ती परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी ने पूर्व चेयरमैन एल ख्यांगते को समन जारी किया है। टीडीपीएल को टेंडर देने, ओएमआर हेराफेरी और...