दबंग का दबंगई, मासूम बच्चे की सिर पर कांटी से हमला कर की हत्या

बेगूसराय : बेगूसराय में एक बार फिर दबंग का दबंगई देखने को मिला। दबंगों ने जमीनी विवाद के कारण एक मासूम बच्चे की सिर पर कांटी से हमला कर के हत्या कर दी। मासूम बच्चे की हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं बच्चे की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना रिफाइनरी थाना क्षेत्र के चकबल्ली गांव की है। मृत मासूम बच्चे की पहचान चकबल्ली गांव के रहने वाले अनमोल सिंह का पुत्र गोलू कुमार के रूप में की गई है। इस घटना के संबंध में परिजनों ने बताया है कि गांव के ही रहने वाले दबंग व्यक्ति के साथ पिछले पांच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। उसे जमीन विवाद को लेकर कई बार जान से मारने की धमकी भी गांव के रहने वाले दबंग के द्वारा दिया गया था।

Goal 6 22Scope News

घर से बिस्किट खरीदने गया था गोलू, फिर कर दी निर्मम हत्या

परिजन ने बताया कि आज जब सुबह नौ बजे बच्चा गोलू कुमार अपने घर से बिस्किट खरीदने के लिए दुकान गया था। इस दौरान गांव के ही रहने वाले दबंग बालकृष्ण सिंह के द्वारा मेरे पुत्र के सिर पर कांटी से हमला करके निर्मम तरीके से हत्या कर दी। पिता ने कहा कि साथ ही मुझे भी मारा और बच्चे को गोद में दिया और बोला कि लो तुम्हारा बेटा मर गया है। उन्होंने बताया है कि मेरे बेटे को सिर पर कांटी से हमला कर हत्या कर दी। उन्होंने यह भी बताया है कि मारने वाला व्यक्ति बालकृष्ण सिंह सीआरपीएफ का जवान है और वह छुट्टी में अपने घर आया हुआ है।

यह भी देखें :

पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर दी शुरू

उन्होंने यह भी बताया है कि पिछले पांच सालों से मेरे जमीन को जबरन कब्जा किए हुए हैं। फिलहाल इस घटना की सूचना परिजनों के द्वारा रिफाइनरी थाना पुलिस को दी है। परिजनों का कहना है कि आरोपी के द्वारा ही मृत बच्चे को सौंप दिए है। मौके पर रिफाइनरी थाने के पुलिस पहुंचकर मासूम बच्चे का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़े : Begusarai में मजदूर की पीट-पीटकर हत्या…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Patna Food Safety Raid: पटना के पिस्ता हाउस और पाइरेट्स ऑफ...

Patna Food Safety Raid: आम लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य संरक्षा विभाग ने 10 अक्टूबर 2026 को...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के बुनकरों को मिलेगी नई सुविधा! मानपुर...

Manpur Patwatoli Weavers: बिहार के प्रसिद्ध वस्त्र निर्माण केंद्र मानपुर पटवाटोली में बुनकरों और पावरलूम उद्योग को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में...

Bihar Seva Sankalp Competition: बिहार के विद्यार्थी बने देश में अव्वल!...

Bihar Seva Sankalp Competition, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 को पटना के बापू सभागार में...