पटना-रांची बस यात्रा में नशा खुरानी गिरोह का कहर, जूस में नशा देकर यात्री से 5 लाख का सामान लूटा

रांची: रेल यात्रियों को अपना शिकार बनाने वाले नशा खुरानी गिरोह अब बस यात्रियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। ताजा मामला रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां बस यात्रा कर रहे एक व्यक्ति को नशा खुरानी गिरोह ने जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश कर दिया और उसके लाखों रुपये मूल्य के सामान और नकदी लेकर फरार हो गए।

बरियातू, रांची निवासी चंदन झा ने इस संबंध में डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि वे मूलतः पटना के आशियाना नगर, राम नगरी इलाके के निवासी हैं और वर्तमान में रांची में रहते हैं। 13 अप्रैल की रात वे पटना से रांची आने के लिए ‘आरजू बस’ में सवार हुए थे। बस में उनकी सीट संख्या 10 थी, जबकि सीट संख्या 9 पर एक अजनबी यात्री बैठा था जिसने पहले उनसे बातचीत शुरू की और फिर दोस्ताना व्यवहार दिखाते हुए जूस पीने का आग्रह करने लगा।

काफी मना करने के बावजूद चंदन झा ने जबरन जूस पी लिया। इसके बाद उन्हें कुछ भी याद नहीं रहा। जब रांची बस पहुंची, तो ड्राइवर ने उनकी पत्नी को फोन कर बताया कि उनके पति बेहोश हालत में हैं। उनकी पत्नी जब मेकॉन के पास पहुंची, तो उन्हें सड़क किनारे बेहोशी की अवस्था में पाया। उनके शरीर से सभी जेवर, दो मोबाइल फोन और 60 हजार रुपये नगद गायब थे। अनुमान है कि कुल मिलाकर 5 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति लूट ली गई।

चंदन झा को पहले इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले जाया गया और बाद में इस घटना की जानकारी डोरंडा थाना को दी गई। प्राथमिकी में उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस पूरी घटना में बस के कंडक्टर की संलिप्तता हो सकती है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और बस चालक व कंडक्टर से पूछताछ की जा रही है।


बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...