आज दोपहर के बाद बादल छाएंगे, बूंदाबांदी के भी आसार

रांची: पिछले दो दिनों से पश्चिमी विक्षोभ के कारण आसमान में बादल छाए हुए हैं।

बूंदा-बांदी भी हो रही है। ठंडी हवा भी चल रही है। रविवार को भी यही स्थिति रही तो रांची में चल रहे भारत-इंगलैंड के टेस्ट क्रिकेट मैच पर भी थोड़ा असर पड़ सकता है।

लेकिन, मौसम विभाग का कहना है कि इससे मैच पर असर पड़ने की आशंका नहीं है। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि रविवार को दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाएंगे।

रांची और आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। जैसा शनिवार को दोपहर में बादल छाए रहे और हल्की बारिश हुई, ठीक वैसा ही रविवार को भी रहने के आसार हैं।

वहीं, 26 फरवरी को 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है और वहीं कई जगह वज्रपात भी हो सकते हैं। शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री और न्यूनतम 13.2 डिग्री दर्ज किया गया।

Biharsharif Lightning Death Relief: ठनका गिरने से हुई मौत के बाद...

Biharsharif Lightning Death Relief: नालंदा जिले के बिहारशरीफ प्रखंड के पचौरी गांव के जोरारपुर में ठनका गिरने से हुई मौत के बाद पीड़ित परिवार...

Patna Free Eye Checkup Camp: पटना की राम नगरी कॉलोनी में...

Patna Free Eye Checkup Camp, पटना: राम नगरी कॉलोनी सेक्टर-2 में रविवार को आयोजित नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में करीब 200 लोगों ने हिस्सा...

FJCCI Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव में बढ़ा मतदान का उत्साह,...

FJCCI Election 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (एफजेसीसीआई) के चुनाव को लेकर रविवार को हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन...