चार लाख लोगों को नहीं मिला पानी

रांची: रानी सती लेन में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने व टाटीसिलवे चौक के समीप पाइपलाइन में लीकेज होने की वजह से रविवार को शहर की लगभग चार लाख आबादी को पानी नहीं मिला. रातू रोड व टाटीसिलवे समेत शहर के लगभग 100 मोहल्लों में जलापूर्ति नहीं हो पायी.
ज्ञात हो कि पिछले एक सप्ताह से लगातार अलग-अलग इलाकों में पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने का मामला सामने आ रहा है. इसकी वजह से जलापूर्ति प्रभावित हो रही है.

लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. इस संबंध में बुटी प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर ने बताया कि शहर में बिछायी गयी पाइपलाइन लगभग 50 साल पुरानी हो गयी है.

इस कारण पाइप लाइन से लगातार लीकेज हो रहा है. सड़क चौड़ीकरण के कारण सड़क किनारे बिछायी गयी पाइपलाइन अब मुख्य सड़क के बीच में आ गयी है.

सड़क पर वाहनों के दबाव से भी पाइपलाइन पर असर पड़ रहा है.  पाइपलाइन शिफ्टिंग को लेकर विभाग के पास प्रस्ताव भेजा गया है. अभी इस पर निर्णय नहीं हो पाया है.

रानी सती लेन में क्षतिग्रस्त 10 फीट पाइप को बदलने का काम चल रहा है. रविवार देर रात तक इस काम को पूरा होने की उम्मीद है.  ऐसे में इन इलाकों में सोमवार से जलापूर्ति सामान्य हो सकती है.

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...