रांची में जल संकट: रुक्का प्लांट की मरम्मत से पांच लाख आबादी रही पानी के लिए परेशान, आज भी आंशिक जलापूर्ति की संभावना

रांची: रांची शहर में शुक्रवार को दिनभर भीषण जल संकट देखने को मिला। रुक्का स्थित पुराने फिलट्रेशन प्लांट के संप की सफाई और पाइपलाइन में लीकेज की मरम्मत के चलते शहर के बड़े हिस्से में जलापूर्ति पूरी तरह से ठप रही। मरम्मत का कार्य देर रात तक चला, लेकिन उसके बावजूद जल संकट का असर शनिवार को भी बना रह सकता है।

चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी में पानी नहीं मिलने से बूटी मोड़, बीआईटी मेसरा, कोकर, नामकुम, कांटाटोली, पत्थलकुदवा, चर्च रोड, चुटिया, डोरंडा, मेन रोड, अंजुमन कॉलोनी, गुदड़ी, रातू रोड, हिंदपीढ़ी समेत कई इलाकों की करीब पांच लाख आबादी परेशान रही। कुछ क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति की गई, लेकिन अन्य इलाकों के लोगों को बोतलबंद पानी और जार खरीदकर काम चलाना पड़ा।

मरम्मत के दौरान पाइपलाइन में अन्य स्थानों पर भी लीकेज की जानकारी सामने आई है, जिनकी मरम्मत का कार्य शनिवार को किया जाएगा। ऐसे में शनिवार को भी जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विभाग ने देर रात तक मरम्मत कार्य पूरा कर जलापूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।


Madhupur Express:मधुपुर Express से पलामू को मिलेगी देवघर की सीधी रेल...

पलामू क्षेत्र के यात्रियों को देवघर की सीधी रेल कनेक्टिविटी मिलेगी। मधुपुर एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन चलेगी और कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।Madhupur...

 JSSC CGL Scam:JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा: अभय तिवारी की पत्नी और...

JSSC CGL भर्ती फर्जीवाड़ा मामले में आरोपी अभय तिवारी की पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय तिवारी की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर...

Chakradharpur Railway Division:चक्रधरपुर रेल मंडल में Mega Block, 24 ट्रेनें रद्द,...

 चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनी राउरकेला रेलखंड पर 24 नवंबर से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक रहेगा। 24 ट्रेनें रद्द और कई ट्रेनों...