येलो अलर्ट जारी : कल राजधानी में हो सकती है बारिश, चलेगी तेज हवा

रांची: बीते 24 घंटे में संताल परगना और उत्तरी झारखंड के कई हिस्सों में बारिश हुई लिट्टीपाड़ा में 21 मिमी,महेशपुर में 12 व जरमुंडी में नौ मिमी बारिश हुई.

इस दौरान हजारीबाग व चतरा में भी बारिश हुई.27 फरवरी को राजधानी रांची और आसपास के इलाके में गर्जन के साथ बारिश का पूर्वानुमान है.

इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है इसको लेकर मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी किया है. बीते कुछ दिनों से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजा बदला हुआ है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. बादल व बारिश के कारण दो दिनों में अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेसि की गिरावट हुई है.रविवार को भी रांची समेत राज्य के कई जिलों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेसि रहा. इसके अलावा राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा.

बीएयू के वैज्ञानिकों ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किसानों को सलाह दी है. राज्य में एक-दो दिनों में ओलावृष्टि की संभावना है. इससे खड़ी फसल गिर सकती है. फल भी गिर सकते हैं.

भारी वर्षा या ओलावृष्टि से सब्जियों की नर्सरी बचाने के लिए पॉलीथिन का करव लगा दें या पुआल से ढंक दें. वर्षा के बाद फसलों में यूरिया का छिड़काव करें. गेहूं में रतुआ रोग लग सकता है. इससे बचने के लिए फसल में डाइथेन एम-45 (2.5 ग्राम प्रति लीटर) की दर से छिड़काव करें.

Saffrn

Trending News

Giridih में विवाहिता की मौत के बाद बवाल, मायके वालों ने...

Jharkhand: Giridih जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत चौधरीडीह श्यामनगर टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना के बाद इलाके में भारी तनाव उत्पन्न...

सम्राट पर तेजस्वी की तंज, कहा- ‘लालू की पाठशाला से निकले,...

पटना : नीतीश कुमार ने मंगलवार यानी 14 अप्रैल को एक तरफ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया तो दूसरी ओर सम्राट चौधरी को...

लोकभवन पहुंचे सम्राट, राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का पेश...

पटना : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी लोकभवन पहुंचे। वहां पर उन्होंने राज्यपाल...

Chatra पुलिस की ‘हैट्रिक’ स्ट्राइक; लावालौंग में करोड़ों का नशा ज़ब्त

Jharkhand: Chatra पुलिस अफीम तस्करों के लिए काल बन गई है! लावालौंग में महज 72 घंटों के भीतर पुलिस ने दूसरी बड़ी खेप पकड़कर...

फर्जी तरीके से प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का खुलासा, 4...

अररिया : अररिया जिले की पलासी थाना पुलिस ने सोहन्दर हाट में अभिषेक कुमार बहरदार के मोबाइल रिपेयरिंग दुकान में छापेमारी कर अनाधिकृत और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img